फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में से रुपये निकालने में मदद के बहाने खाते से निकाले 27 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राठी कॉलोनी निवासी दीवान चंद ने एक युवक पर उसकी मदद के बहाने धोखे से 27 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पीड़ित ने मिलगेट थाने में दी है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि वह शनिवार को मिलगेट में पीएनबी के एटीएम में से रुपये निकालने आया था। उस दौरान एटीएम में से रुपये नहीं निकले। इतनी देर में वहां एक युवक आया और उसकी मदद करने की बात कही। उसने कहा कि इसमें 100-100 के नोट हैं। आरोप है कि आरोपी युवक उसका एटीएम कार्ड लेकर मशीन में डालकर वहां से चला गया। उसके जाने के बाद पीड़ित ने एटीएम कार्ड वहां से निकाला तो वह एटीएम कार्ड उसका नहीं था। पीड़ित ने बताया कि उसके बाद सुबह 10.55 बजे उसके खाते में से 10 हजार रुपये व करीब 11.35 बजे 17 हजार रुपये खाते में से निकल गए। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें