फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज जीएम व उनके पिता, एक ही परिवार के पांच सदस्य सहित 27 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
चिकित्सक डॉ. संध्या सचदेवा सैंपल लेती हुईं। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
एनआरसीई और अग्रोहा लैब से शनिवार देर रात और रविवार देर शाम आई रिपोर्ट में रोडवेज महाप्रबंधक व उनके पिता के अलावा प्रोफेसर कॉलोनी के पांच सदस्यों सहित 27 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमित मरीजों में एक केस रेवाड़ी का है। इसलिए उसकी गिनती जिले में नहीं की जाएगी। इसी के साथ अग्रोहा निवासी संक्रमित नर्स स्टाफ के कांटेक्ट से उसके परिवार के तीन लोग भी संक्रमित मिले हैं। अब जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 443 से बढ़कर 469 पर जा पहुंचा है।
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री
प्रोफेसर कॉलोनी निवासी संक्रमित व्यक्ति के कांटेक्ट से उसकी पत्नी और बेटा-बेटी सहित पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अग्रोहा खंड गांव निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति व एक युवक नर्स स्टाफ के संपर्क में आने से संक्रमित मिले हैं। न्यू ऋषि नगर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित युवक के संपर्क में आने के बाद पॉजिटिव मिला है। लितानी गांव के नजदीकी खेड़ा मंदिर एरिया का 30 वर्षीय युवक कुछ दिन पहले ही अंबाला से लौटा था। शहर के खजांचियान बाजार निवासी 21 वर्षीय युवक संक्रमित के कांटेक्ट से पॉजिटिव मिला है। विकास नगर का 21 वर्षीय युवक संपर्क में आने से संक्रमित हुआ। मुल्तानी चौक निवासी 45 वर्षीय महिला संक्रमित युवक के कांटेक्ट से पॉजिटिव मिली है।
शनिवार को मिले संक्रमितों की हिस्ट्री
सैनियान मोहल्ले का 25 वर्षीय युवक, सेक्टर 14 निवासी 30 वर्षीय युवक और सातरोड़ कलां गांव का 42 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिले थे। जहाजपुर एरिया की रहने वाली 50 वर्षीय महिला और उसके परिवार की 40 वर्षीय महिला व 24 वर्षीय युवती संक्रमित मिली थी। ऋषि नगर निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति और बड़वाली ढाणी निवासी 20 वर्षीय युवती भी संक्रमित मिली थी। शहर की तेजा मार्केट निवासी बुजुर्ग और हांसी क्षेत्र का गैस एजेंसी रोड एरिया के 26 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। रोडवेज जीएम और उनके पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जो प्रीति नगर स्थित ज्ञान केंद्र के पास रहते हैं। रोडवेज जीएम शहर के एक निजी अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे थे। मगर उन्हें खांसी-जुकाम की शिकायत हुई तो उन्हें जिला अस्पताल में कोविड-19 टेस्ट के लिए भेज दिया गया था। डाटा गांव निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित मिला था।
विज्ञापन

वर्जन
रविवार को कोरोना संक्रमण के 27 मामले सामने आए हैं। विभाग इन मरीजों की हिस्ट्री जुटा रहा है। संक्रमित मरीजों में एक केस रेवाड़ी का है। इसलिए उसकी गिनती हिसार में नहीं की जाएगी
विज्ञापन

- डॉ. जया गोयल, डिप्टी सिविल सर्जन, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें