हिसार। लघु सचिवालय हिसार स्थित सभागार में मंत्री कृष्ण बेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिलास्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक हुई। अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतरजातीय शगुन योजना के तहत वर्ष 2024-25 में 254 नवविवाहित जोड़ों को 6.35 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।
मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि एससी/एसटी एक्ट के तहत लंबित व अनट्रेस मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए विशेष टीम का गठन किया जाए। किसी नशा मुक्ति केंद्र को मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।
अधिकारियों ने बताया कि एक फरवरी से 30 अप्रैल तक 46 पीड़ितों को एससी/एसटी एक्ट के तहत आर्थिक सहायता दी गई है। मंत्री को पिछले 10 वर्षों में पीड़ितों को दी गई आर्थिक सहायता, पिछले तीन वर्षों में मामलों की स्थिति, डीएसपी स्तर के अधिकारियों की ओर से मामलों की जांच रिपोर्ट से भी अवगत करवाया गया। संवाद