फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एनडीए परीक्षा में 2525 अभ्यर्थी शामिल, 353 रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
गुरु गोरखनाथजी राजकीय महाविद्यालय में एनडीए परीक्षार्थियों के परिजन। 
विज्ञापन
हिसार। शहर में पहली बार आयोजित यूपीएससी की एनडीए एवं एनए परीक्षा में रविवार को 2878 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2525 ने परीक्षा दी, जबकि 353 अनुपस्थित रहे। पांच परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में हुई परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पहली शिफ्ट सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे और दूसरी दोपहर दो से शाम 4:30 बजे तक चली।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से करीब आधा घंटा पहले अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू किया गया। प्रवेश से पहले जांच के बाद रोल नंबर पर दिए गए बार कोड को स्कैन कर सत्यापन किया गया। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने पर ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान भी केंद्रों पर निगरानी और जांच की व्यवस्था रही।

परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को आसान से सामान्य स्तर का बताया। उनके अनुसार प्रश्न सिलेबस के अनुरूप रहे। गणित के कुछ सवाल समय लेने वाले और कुछ ट्रिकी रहे, जबकि अंग्रेजी व सामान्य ज्ञान का स्तर सामान्य से आसान रहा।
विज्ञापन




एनडीए की परीक्षा कुल मिलाकर आसान रही। प्रश्न सिलेबस के अनुसार ही पूछे गए थे। गणित के कुछ सवालों में समय जरूर लगा, लेकिन वे ज्यादा कठिन नहीं थे। अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान का पेपर भी अपेक्षाकृत आसान रहा।

- शुभम, बठिंडा।



पेपर का स्तर सामान्य रहा और ज्यादातर प्रश्न तैयारी के दौरान पढ़े हुए टॉपिक से ही आए। गणित में कुछ प्रश्न थोड़े ट्रिकी थे, जिस कारण समय लगा। अंग्रेजी का हिस्सा आसान लगा।

- जतिन, सातरोड।



परीक्षा को लेकर जितनी कठिनाई की उम्मीद थी, पेपर उससे आसान रहा। सभी सेक्शन में प्रश्न संतुलित थे। नियमित पढ़ाई और मॉक टेस्ट की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए पेपर अच्छा रहा होगा।



- देव, भिवानी।

एनडीए का पेपर सामान्य स्तर का रहा। गणित में कुछ प्रश्नों को हल करने में अधिक समय लगा, लेकिन कुल मिलाकर पेपर कठिन नहीं था। अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी ठीक रहे।



- नीलम।

परीक्षा का अनुभव अच्छा रहा। पेपर काफी आसान था। सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से ही थे, जो कोचिंग में तैयारी के दौरान पढ़े थे। गणित में कैलकुलेशन वाले प्रश्नों के कारण थोड़ा समय लगा।

- आशीष, फतेहाबाद।



पेपर उम्मीद के मुताबिक रहा और अधिकांश प्रश्न तैयारी के अनुसार ही थे। सामान्य ज्ञान में कुछ प्रश्नों को लेकर सोचने में समय लगा, जबकि अंग्रेजी अपेक्षाकृत आसान रही। गणित का स्तर मध्यम था।
विज्ञापन


- श्रेयांशी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें