फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले 6 माह में कॉलेजों में 2500 शिक्षकों की होगी नियुक्ति : आनंद मोहन शरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में रविवार को एनएसएस का राज्यस्तरीय पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यह उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) आनंद मोहन शरण बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। अमर उजाला से खास बातचीत में नए कॉलेजों के भवन व शिक्षकों की कमी के सवाल पर एसीएस आनंद मोहन शरण ने कहा कि कॉलेज का नया भवन बनने में समय लगता है। नई जमीन लेनी होती है। भवन बनाना पड़ता है। स्टाफ नियुक्त करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि करीब 2500 शिक्षकों की भर्ती अगले 6 माह में होगी।
विज्ञापन

कॉलेजों में सीटें खाली रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जितने कॉलेज हैं, सभी की सीटें भर चुकी हैं। कई बार छात्र विषय चेंज करते हैं, जिस कारण सीटें खाली हो जाती हैं। इस कारण से उन सीटों को भरने के लिए काउंसिलिंग करनी पड़ती हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से कॉलेजों से एडमिशन व प्रोस्पेक्टस फीस लेने के सवाल पर एसीएस ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं हैं। रोजगारपरक कोर्स शुरू करने पर उन्होंने कहा कि बहुतकनीकी संस्थानों में न्यू एज कोर्सिज, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कोर्स शुरू कर रहे हैं। कुछ में कर दिया है और बाकी में जल्द शुरू करेंगे। वहीं विश्वविद्यालयों में फीस बढ़ोतरी पर एसीएस ने कहा कि न तो फीस बढ़ाने को कहा गया था और न ही फीस बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें