फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पहले दिन बांटे 250 सैंपल बिल, नहीं हुआ कमेटी का गठन

Fri, 13 Dec 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर के लाल डोरे में रहने वाले 7 हजार लोगों को संपत्ति प्रमाण पत्र देने व त्रुटियों को दूर करने के लिए कमेटी का गठन नहीं हुआ। वहीं संपत्ति मालिकों को सैंपल बिल देने का काम शुरू हो गया है। पहले दिन 250 लोगों को बिल दिए गए। बिल देने के लिए 8 टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन


वार्ड 3, 4, 5, 7, 8, 9 व 10 का ज्यादातर हिस्सा लाल डोरे में आता है। इसमें करीब 7 हजार संपत्तियां हैं। इन संपत्ति मालिकों को वीरवार से सैंपल बिल देने शुरू किए गए। जिसमें नाम, पता, जमीन की एरिया व अन्य जानकारियां दर्ज हैं। इसमें अगर कोई त्रुटि होंगे तो संपत्ति मालिक वार्डों में बनी सब कमेटी या फिर कमेटी के सदस्यों से संपर्क करेंगे। इन्हें 25 दिसंबर तक ठीक करवाया जा सकेगा। 25 दिसंबर के बाद संपत्ति प्रमाण पत्र देने का काम शुरू किया जाएगा।

लाल डोरे में संपत्ति प्रमाण पत्र बांटने व त्रुटियों की जांच के लिए कमेटी का गठन नहीं हो पाया। कमेटी के लिए नगर परिषद में बैठक बुलाई गई थी, लेकिन बैठक में कुछ पार्षद नहीं पहुंचे। जिसके कारण कमेटी का गठन नहीं हुआ।
विज्ञापन

वहीं कमेटी के गठन के लिए चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। चुनाव के माध्यम कमेटी का अध्यक्ष चुना जाएगा। इसके लिए पार्षद अपने लिए समर्थन जुटाने की तैयारी भी कर रहे हैं। बता दें कि आपत्तियों को लिए हर वार्ड में तीन सदस्य सब कमेटी गठित की जाएगी। इसमें एक पार्षद, एक समाजसेवी व नगर परिषद के जेई आदर्श सदस्य होंगे। इसके अलावा सभी सात वार्डों की एक कमेटी बनाई जाएगी। जिसके लिए एक चेयरमैन व अन्य सदस्य चुने जाने हैं। इस कमेटी के सचिव जेई आदर्श होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें