फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में हुई हिंसक झड़प: खेतों में भरे पानी की निकासी को लेकर पथराव, 25 लोग हुए घायल, देखें Video

Sat, 06 Sep 2025 09:37 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर हिसार

सार

हिसार में खेतों में पानी की निकासी को लेकर छह गांवों के लोग आपस में भिड़ गए। मौके पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने एक दूसरे पर पत्थरों से हमला कर दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो डराने वाला है। 25 लोगों के घायल होने की जानकारी है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
छह गांवों के लोगों के बीच हुआ पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेतों में भरे पानी की निकासी को लेकर छह गांवों के लोगों के बीच हिसंक झड़प हो गई। दोनों ओर से पथराव किया गया। जिसमें एक सरपंच, एक सरपंच प्रतिनिधि सहित 25 लोगों को चोटें आई हैं। गांव गुराना के पास टूटी सिंघवा राघो माइनर को बंद करने के लिए शनिवार शाम खानपुर, सिंधड़, सिंघवा राघो ,घिराय गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे। इन लोगों ने माइनर को बंद करना शुरू किया तो गांव गुराना के सैकड़ों लोग उनसे भिड़ गए।
विज्ञापन


 स्थिति हुई बेकाबू

पथराव होने से स्थिति बेकाबू हो गई। गांव गुराना के पास शुक्रवार को सिंघवा राघो माइनर टूटी थी। जिसके बाद गुराना की ओर से पानी खानपुर,सिंधड़, सिंघवा राघो ,घिराय की ओर आ रहा था।  इन चार गांवों ने लोगों ने आरोप लगाए थे कि गुराना के लोगों ने जानबूझ कर माइनर को तोड़ा है।अपने गांव के खेतों को बचाने के लिए माइनर को तोड़ कर पानी की निकासी इस ओर कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इन चार गांवों के लोगों ने मौके पर पहुंच कर प्रशासन से टूटी माइनर को दुरुस्त करने की गुहार लगाई थी। शनिवार को डीएसपी देवेंद्र नैन, एसडीएम राजेश कोथ और थाना प्रभारी बलवान सिंह सुबह से ही मौके पर पहुंचे। चारों गांवों के मौजिज लोगों के साथ कई दौर की बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश की गई। प्रशासन ने माइनर को बंद करने का भरोसा दिलाया था।

शनिवार शाम को हुई घटना 

शनिवार  शाम तक पानी को बंद नहीं कराया गया तो खानपुर, सिंधड़, सिंघवा राघो ,घिराय गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दूसरी ओर से गांव गुराना के लोग भी एकत्रित हो गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस हो गई। बहस नोकझोंक तथा फिर पथराव में बदल गई। घायलों को नारनौंद और हांसी के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को हिसार रेफर किया गया है। देर रात तक पुलिस बल माइनर और आसपास के गांवों में गश्त करता रहा। हालात पर काबू पाने के लिए इलाके में प्रशासन ने भारी सुरक्षा व्यवस्था की है।

ये भी पढ़ें: मनीषा मौत मामला: जांच के लिए फिल्ड में उतरी सीबीआई की टीम, वारदात स्थल का किया मुआयना
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें