फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दक्षिण हरियाणा बिजली निगम में 2.23 लाख बिल मामले लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएसबीवीएन) में औसत और प्रोविजनल बिलों के 2.23 लाख से अधिक मामले लंबित हैं। 31 अगस्त तक 2,41,604 मामलों में से 17,874 का निपटारा हुआ, जबकि 2,23,730 मामले शेष हैं।
विज्ञापन

एमडी विक्रम सिंह ने सभी एसई को व्यक्तिगत समीक्षा कर समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लंबित मामलों के वास्तविक कारणों की पहचान और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने को कहा। करीब 80 हजार मामले खराब मीटरों से जुड़े हैं। हिसार जोन में 1,14,077 और दिल्ली जोन में 1,09,653 मामले लंबित हैं। एमडी ने नए कनेक्शन और सोलर कनेक्शन की बिलिंग, बंद बिलिंग व अधिक बिल के मामलों के निपटारे को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें