जिले में शनिवार को 22 वर्षीय युवती समेत तीन मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। 201 नए संक्रमित मिले हैं।
कोरोना से मौत का आंकड़ा 135 हो गया है। मृतकों में शामिल 66 वर्षीय बुजुर्ग फ्रेंड कॉलोनी, 58 वर्षीय व्यक्ति बरवाला की एक ढाणी व 22 वर्षीय युवती हरि नगर की रहने वाली थी। इनमें से दो निजी अस्पताल और एक अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिला था। तीनों मृतक शुगर, बीपी, बलगम, बाईपास सर्जरी सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल मृतक मौत के बाद संक्रमित मिला था। जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 9979 हो गया है। इनमें से जिले के 8542 मरीज कोरोना की जंग जीत कर घर लौट चुके हैं, जबकि 1302 एक्टिव केस है।
ये मिले संक्रमित
उप सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल ने बताया कि संक्रमित मिलने वालों में सेक्टर 17 निवासी पंचायत राज का एसडीओ, जीजेयू का टीचर, सेवक सभा अस्पताल का अटेंडेंट, व्यवसायी, यूको बैंक का कर्मचारी, जिला अस्पताल का सफाई कर्मचारी आदि शामिल हैं।