फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 21,790 मामलों का निपटारा

विज्ञापन
हिसार व हांसी न्यायिक परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित माननीय न्यायाधीश, अधिवक्
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देश पर जिला मुख्यालय हिसार व न्यायिक परिसर हांसी में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलका मलिक के मार्गदर्शन में आयोजित लोक अदालत में पंजीकृत 22,719 मामलों में से 21,790 का आपसी सहमति से निपटारा किया गया। सीजेएम अशोक कुमार ने बताया कि बैंक रिकवरी और समरी/ट्रैफिक चालान के 9,902 मामलों में से 9,634 का निपटारा हुआ। पारिवारिक न्यायालय में 230 में से 95 मामलों का फैसला किया गया। एमएसीटी के 110 मामलों में 49 केसों में 3.96 करोड़ रुपये के क्लेम पास किए गए। आपराधिक, दीवानी, राजस्व और चेक बाउंस मामलों का भी समाधान हुआ। काउंसलिंग से एक दंपती के टूटते रिश्ते भी जुड़े। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें