फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे शहर में रहेंगे अमित शाह, तीन लोकसभाओं से आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 25 फरवरी को सुबह 11:30 बजे हिसार एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से गाड़ी के जरिये उन्हें पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में बने बैठक स्थल पर लाया जाएगा। बीच में चार से पांच स्थानों पर शहरवासी अमित शाह का स्वागत करेंगे। ऑटो मार्केट के दुकानदार भी शाह पर फूलों की वर्षा करेंगे। बैठक स्थल पर अमित शाह हिसार, सिरसा व रोहतक लोकसभा के 8240 पदाधिकारियों को लोकसभा चुनावों के संबंध में जरूरी दिशानिर्देश देंगे।
विज्ञापन

अमित शाह का हिसार दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है। इसकी एक वजह यह है कि साल 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में प्रदेश की 10 में से मात्र इन्हीं तीन लोकसभा सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार इन तीनों सीटों पर भी भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए शुरुआती दौर में ही माहौल बनाने का प्रयास रहेगा।
अकेले हिसार से शामिल होंगे 3037 पदाधिकारी
बैठक में शक्ति केंद्र पालकों, शक्ति केंद्र प्रमुखों व बूथ अध्यक्षों को बुलाया गया है। बैठक में सबसे अधिक पदाधिकारी हिसार से होंगे। हिसार के 3037 पदाधिकारी बैठक में पहुंचेंगे। 2651 पदाधिकारी सिरसा से आएंगे, जबकि 2552 पदाधिकारी रोहतक लोकसभा क्षेत्र से आएंगे। इन सभी पदाधिकारियों के गले में भाजपा का पटका व आईकार्ड होगा, जबकि सिर पर टॉपी लगी होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री व वित्तमंत्री का कार्यक्रम नहीं हुआ फाइनल
अमित शाह के साथ बैठक में लोकसभा चुनावों के प्रदेश प्रभारी कलराज मिश्र, सह प्रभारी विश्वास सारंग, प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के अलावा तीनों लोकसभा में आने वाली विधानसभाओं से भाजपा विधायक, चेयरमैन व अन्य मुख्य नेता शामिल होंगे। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री मनोहर लाल और वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु का कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है। 25 फरवरी को ही विधानसभा में बजट पेश होने के कारण इन दोनों की बैठक से अनुपस्थित रहने की संभावना है।
अलग से 150 पदाधिकारियों से मिलकर देंगे जीत का मंत्र
पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में बैठक के बाद अमित शाह इसी मैदान के पीछे स्थित अग्रसेन भवन में तीनों लोकसभाओं के विशेष 150 पदाधिकारियों की अलग बैठक लेंगे। बैठक में इन पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देकर लोकसभा चुनावों की तैयारियों की अगुवाई का जिम्मा दिया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बैठक में तीनों लोकसभाओं से 8240 पदाधिकारी शामिल होंगे। सबकी सूची तैयार हो गई है। सभी को आईकार्ड जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

- सुरेंद्र पूनिया, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें