फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की गोपनीय बैठक में मेयर के नामों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। भाजपा के जिले के प्रमुख नेताओं की गोपनीय बैठक शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। इसमें नेताओं ने मेयर पद के लिए नामों पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक बैठक में संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट को पहुंचना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वे बैठक में नहीं पहुंच सके।
सूत्रों के अनुसार बैठक में चेयरमैन एवं विधायक डॉ. कमल गुप्ता, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, जिला महामंत्री सुजीत कुमार, जिला सचिव लक्ष्मीनारायण उर्फ घोलू गुर्जर सहित कई अन्य शामिल थे। बैठक में मेयर पद के प्रत्याशी के नामों पर चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार मेयर पद के लिए हाल ही में भाजपा में शामिल हुए और हजकां की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके गौतम सरदाना, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रह चुके हनुमान ऐरन और 2014 में इनेलो की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके एवं वार्ड 5 से पार्षद और डिप्टी मेयर रहे भीम महाजन के नामों पर प्रमुखता से चर्चा की गई। इनके अलावा मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा, रवि सैनी के भाई मानी, आशा रानी और कृष्ण लाल के नामों पर विचार किया गया।
विज्ञापन

बैठक में फिलहाल कोई निर्णय नहीं
हालांकि करीब एक घंटे तक चली बैठक में फिलहाल मेयर पद के लिए कोई फाइनल निर्णय नहीं लिया गया है। बैठक में मौजूद सदस्यों को मजबूत प्रत्याशी की तलाश किए जाने की बात कही गई है। भाजपा किसी भी सूरत में मेयर पद पार्टी के खाते में डालना चाहती है, जिसके लिए प्रचार भी पिछले एक माह से जोरों पर चलाया हुआ है। वार्ड वाइज चलाए इस अभियान के तहत पार्टी का अभियान वार्ड-6 तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन




संयोजकों की बैठक बुलाई गई थी। इसमें मेयर पद पर फैसला लिया जाना था। कुछ नामों का पैनल बनाकर ऊपर भेजा जाता और ऊपर से नाम फाइनल होने के बाद पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता उसी को जिताने के प्रयास करेंगे। फिलहाल बैठक में कोई निर्णय नहीं हुआ है, मंथन के बाद मजबूत प्रत्याशी की तलाश की जा रही है।
-सुजीत कुमार, जिला महामंत्री, भाजपा, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें