फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच पर सम्मानित होने वालों का जमावड़ा लगा तो नाराज हुए सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। पंचनद युवा सम्मेलन प्रदेशस्तरीय होने के बावजूद जीजेयू के चौ. रणबीर सिंह ऑडिटोरियम की कुर्सियां खाली रह गईं। ऑडिटोरियम में करीब दो हजार कुर्सियां लगी हुई हैं। दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर मुख्यमंत्री के ऑडिटोरियम में पहुंचने के बावजूद पीछे की कुर्सियां खाली ही रहीं। मंच पर भी अव्यवस्था का माहौल नजर आया। मंच पर सम्मानित होने वालों की भीड़ लग गई तो मुख्यमंत्री थोड़े नाराज हुए। उन्होंने फोटो खिंचवाने वाले लोगों को नसीहत दी कि मेरे साथ फोटो खिंचवाने से अच्छा है, खुद को काबिल बनाएं। वहीं भीड़ को रोकने के लिए डीएसपी जितेंद्र खटकड़ खुद आगे आए। कुछ पदाधिकारियों को सम्मानित करने के लिए तो मुख्यमंत्री ने खुद थानेसर के विधायक सुभाष सुधा को आगे किया।

भीड़ की कमी को थानेसर के विधायक ने भी माना
पंचनद स्मारक ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष और थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने भी ऑडिटोरियम में पहुंची भीड़ को कम माना। उन्होंने अपने संबोधन में इस बात का जिक्र भी किया कि हाजिरी कुछ कम रह गई। विधायक सुधा ने बार-बार मुख्यमंत्री को ईमानदार बताते हुए इसका प्रचार करने के लिए भी युवाओं से कहा। जब मुख्यमंत्री के संबोधन की बारी आई तो उन्होंने कहा कि मंच पर कुछ लोग पहले तो उन्हें सम्मानित करते हुए फोटो करवाते रहे। उसके बाद जब पदाधिकारियों के सम्मानित होने की बारी आई तो भी वही लोग आकर फोटो खिंचवाते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ ही व्यक्तियों द्वारा बार-बार फोटो करवाना ठीक नहीं है। सीएम के साथ फोटो खिंचवाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की जगह खुद को काबिल बनाकर दिखाओ।
विज्ञापन


राजनेता की तरह कसीदे गढ़ते रहे स्वामी धर्मदेव
कार्यक्रम पूरी तरह पंचनद स्मारक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी धर्मदेव की देखरेख में हुआ। अब स्वामी धर्मदेव के बोलने की बारी आई तो वह मंझे हुए राजनेता की तरह मुख्यमंत्री की शान में कसीदे गढ़ते रहे। कभी मुख्यमंत्री को महान व्यक्तित्व बताया तो कभी ईश्वर का भेजा हुआ दूत तक कहते रहे।
स्थानीय विधायक को नहीं मिला बोलने का मौका
मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डॉ. कमल गुप्ता भी मंच पर उपस्थित रहे। मगर उन्हें कार्यक्रम में बोलने का मौका नहीं दिया गया। मुख्यमंत्री के मंच पर आने के बाद सबसे पहले थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, उसके बाद स्वामी धर्मदेव और फिर सीधे मुख्यमंत्री ने ही संबोधित किया। डॉ. कमल गुप्ता अपनी बारी का इंतजार करते ही रह गए।
विज्ञापन


स्मारक स्थल के लिए हर घर से चंदा जुटाने की मुहिम
कुरुक्षेत्र में 25 एकड़ जमीन पर बनाए जाने वाले पंचनद स्मारक के लिए हर घर से चंदा जुटाने की मुहिम शुरू की गई। मुख्यमंत्री ने भी कहा कि सरकार की तरफ से कोई बड़ी मदद नहीं मिल पाएगी। समाज का हर व्यक्ति इस पुनीत कार्य के लिए अपना योगदान दें, ताकि इस कार्य को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें