फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
प्रदेश सरकार द्वारा आईएएस अधिकारियों को केंद्र के समान वेतन-भत्ते दिए जाने के विरोध में मंगलवार को हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने पूरे प्रदेश में जिला, तहसील व ब्लॉक स्तर पर रोष प्रदर्शन किया। हिसार में महासंघ ने लघु सचिवालय में रोष प्रदर्शन किया और सरकार के आदेश की प्रतियां जलाईं। रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान राजबीर बैनीवाल ने की और संचालन जिला सचिव देशराज वर्मा ने किया।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए महासंघ के जिला मुख्य सलाहकार राजपाल नैन, जिला चेयरमैन दलीप सोनी व अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी परिसंघ के चेयरमैन एमएल सहगल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारियों को केंद्र के समान वेतन-भत्ते दे दिए हैं, लेकिन प्रदेश के चतुर्थ व तृतीय श्रेणी कर्मचारी पिछले लंबे समय से केंद्र के समान वेतन भत्तों की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने उनकी मांग को अभी तक पूरा नहीं किया है। यह उनके साथ प्रदेश सरकार का भेदभावपूर्ण रवैया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी निर्णय ले रही और कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है। यही कारण है कि प्रदेश सरकार के खिलाफ सभी विभागों के कर्मचारी आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हरियाणा कर्मचारी महासंघ के साथ बातचीत में कर्मचारियों की जिन मांगों को माना था उनको भी अभी तक लागू नहीं किया है, जिसके कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि प्रदेश सरकार जिस प्रकार कर्मचारी विरोधी फैसले ले रही है, उसका खामियाजा आगामी चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने 20 अगस्त तक मांगों को पूरा नहीं तो 21 अगस्त को एक दिवसीय हड़ताल की जाएगी। यदि इसके बाद भी सरकार नहीं जागी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय भी हरियाणा कर्मचारी महासंघ ले सकता है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को जन स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सत्यवान बधाना, आबकारी एवं कराधान विभाग के राज्य प्रधान कुलदीप शर्मा, जयभगवान बड़ाला, दीपक कुमार, पशुपालन विभाग के राज्य महासचिव राजेंद्र भानखड़, ब्लॉक प्रधान धर्मपाल चिनिया, सेक्टर प्रधान ईश्वर, लीलूराम, जयप्रकाश, कृष्ण कुमार, संदीप भार्गव, रविंद्र बिश्नोई आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें