फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी में वृद्धा की मौत होने पर बेटे ने किया हंगामा, तोड़-फोड़, पुलिस ने जांच शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार दोपहर को एक महिला मरीज की मौत होने पर उनके दो बेटों ने हंगामा किया। आरोप है कि मृतका के एक बेटे ने इमरजेंसी में तोड़-फोड़ की। इतना ही नहीं उनके बेेटे और उसके साथी ने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और स्टाफ नर्स के साथ बदतमीजी की और देख लेने की धमकी दी। पूरा घटनाक्रम इमरजेंसी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। डॉ. संजीव कुमार ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आजाद नगर की वृद्धा प्रेम को उसके दो बेटे बीपी की दिक्कत के चलते साढ़े 11 बजे नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार के लिए लेकर आए थे। डॉ. संजीव कुमार ने वृद्धा की हालत देखकर उसे भर्ती कर लिया और उपचार शुरू कर दिया। करीब एक घंटे बाद वृद्धा की मौत हो गई। यह देखकर मृतका के छोटे बेटे शंभू ने इमरजेंसी में शोर मचाना शुरू कर दिया और तोड़-फोड़ करने लगा। आरोप है कि वह दाखिल मरीजों की तरफ टेबल फेंकने लगा। यह देखकर डॉ. संजीव कुमार, सुरक्षाकर्मी और स्टाफ ने हंगामा कर रहे युवक को संभालने की कोशिश की, लेकिन उस युवक ने डॉक्टर और स्टाफ के साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी। इसी दौरान उस युवक का एक दोस्त वहां पहुंच गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामले को संभाला। पुलिसकर्मियों के जाने के बाद शंभू का दोस्त फिर से इमरजेंसी में पहुंचा और डॉ. संजीव कुमार को देख लेने की धमकी देकर चला गया। बाद में डॉक्टर ने नई अनाज मंडी चौकी में फोन कर मामले की सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतका के बेटे ने इमरजेंसी में तोड़-फोड़ की। इसके अलावा युवक और उसके दोस्त ने मुझे और स्टाफ को देख लेने की धमकी दी है।
-डॉ. संजीव कुमार, सिविल अस्पताल, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें