फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मय्यड के पास टैंकर ने मां- बेटे को कुचला दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
गांव खोखा निवासी संदीप और उसकी मां सुमित्रा को टैंकर ने साइड मारकर कुचल दिया। इसमें दोनों की मौत हो गई। दोनों के शवों को नागरिक अस्पताल में भेजा गया है।
गांव खोखा निवासी संदीप ने कुछ समय पहले डीएन कॉलेज से बीए की थी। कुछ समय से कंपीटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था। संदीप ने वीरवार को अपने परिवार के साथ मेहंदीपुर बालाजी जाने के लिए प्रोग्राम बनाया था। इसमें संदीप ने अपनी मां 56 वर्षीय सुमित्रा को बाइक पर पीछे बैठाया। संदीप ने अपनी बहन नवीन को बाइक पर पीछे बैठाया। दोनों भाई बाइक लेकर मय्यड़ आ रहे थे। मय्यड़ से कुछ अन्य लोगों को साथ जाना था। इसके बाद इन सभी को रात 11 बजे ट्रेन में सवार होना था। गांव खोखा से मय्यड़ के बीच संदीप की बाइक कुछ आगे थी। रोड पर आ रहे एक टैंकर ने संदीप को कुचल दिया। इसमें संदीप और सुमित्रा की मौके पर ही मौत हो गई। पिछली बाइक पर रहे संदीप के बड़े भाई सत्यवान, बहन नवीन ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टैंकर को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के संदीप के भतीजे राजेश ने बताया कि संदीप बालाजी का भक्त था। वह करीब 20 बार पैदल मेहंदीपुर जा चुका था। दोनों शवों का शुुुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। हादसे की जानकारी मिलने के बाद रात के समय ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक अस्पताल पहुंच गए।

टैंकर ने बाइक को साइड मार मां-बेटे को कुचला, दोनों की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें