फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यस्त सड़कों पर रात को सफाई कराने को मंजूरी ---

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर अब नगर निगम तैयारियों में जुट गया है। शहर के व्यस्तम मेन रोड पर दिन के बजाय अब रात में सफाई होगी। इसके लिए कमिश्नर ने अप्रूवल दे दी है। दिन में व्यस्त रोड पर अधिक ट्रैफिक रहता है जिसके कारण ट्रैफिक बाधित होते हैं और हादसे का भी खतरा रहता है। इसी को लेकर अब निगम ने इस तरह की प्लानिंग की है। इसको लेकर टीम तैयार की जा रही हैं। इसकेे बाद शहर में रात में सफाई का काम शुरू करवाया जाएगा।

दिसंबर में शुरू हो जाएगा काम
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि रात में सफाई का काम दिसंबर महीने में शुरू हो जाएगा। शहर के लोग जब सुबह उठेंगे तो सड़कें साफ दिखेंगी। साथ ही आम लोगों में स्वच्छता को लेकर एक अच्छा संदेश भी जाएगा।
विज्ञापन

सिरसा रोड, दिल्ली रोड और राजगढ़ रोड होंगे साफ
निगम अधिकारियों का कहना है कि सिरसा, दिल्ली व राजगढ़ रोड को रात में साफ करने की प्लानिंग हैं। स्विपिंग मशीन तथा मैनुअल इन रोड को साफ करवाया जाएगा। अब टीम फाइनल की जा रही है। अगले सप्ताह से काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
रात में मेन रोड की सफाई करवाई जाएगी। हमारे शहर के लोग जब सुबह उठेंगे तो मेन सड़कें चकाचक मिलेंगी। इससे शहर में स्वच्छता से संबंधित एक अच्छा संदेश भी जाएगा। आम लोगों से भी अपील है कि चलते हुए कचरा सड़क पर न फेंके।
- रामजीलाल, एसई नगर निगम।

स्वच्छता सर्वेक्ष की तैयारी, अब रात में होगी शहर की व्यस्त सड़कों की सफाई
शहर के मेन रोड रात को साफ करने की मिली अप्रूवल
- निगम आयुक्त ने दी मंजूरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें