फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के तीन साल----

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
प्रदेश में भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने पर अधिकतर चुनावी वादे अधूरे हैं। शहर को बेसहारा पशु मुक्त बनाने का एलान अब तक पूरा नहीं हो सका। सीएम की ओर से 2014 में की गई घोषणा भी अब तक धरातल पर नहीं आ सकी। कुछ चुनिंदा प्रोजेक्ट पर काम पूरा हुुआ है।
भाजपा ने शहर के बेसहारा पशुओं को सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया था। तीन साल में सरकार हिसार को बेसहारा पशुओं से मुक्त नहीं कर सकी। जिले में सीएम की कुल 379 घोषणाएं हैं जिसमें केवल 45 ही पूरी हो सकी हैं। 162 पर काम चल रहा है। छह को फिजिबल नहीं पाया गया। चार को सीएम कार्यालय भेजा गया है। एक को अनुमति नहीं मिली। सीएम की घोषणाओं में करीब 151 पर अब तक काम शुरू नहीं हो सका। मुख्यमंत्री की ओर से विकास कार्यों के शुरू न होने पर अधिकारियों के साथ मीटिंग भी गई थी। करीब दो महीने पहले सीएम ने हिसार में आकर रिव्यू किया था। इससे पहले अधिकारियों को चंडीगढ़ बुलाकर समीक्षा बैठक की थी।
विज्ञापन


बदहाल सड़कें बनी मुसीबत
शहर में सड़कों की बदहाली शुरू से ही सरकार पर सवाल खड़े करती रही। हुडा के सेक्टरों को नगर निगम के हवाले कर दिए जाने के बाद से सेक्टरों की सड़क नहीं बन सकी। जिस कारण लोग सड़क के मुद्दे को लेकर सड़क पर भी उतरे।
------------
नारनौंद में सीएम की कुल 52 घोषणा
नलवा में सीएम की 61 घोषणा
बरवाला में सीएम की 31 घोषणा
हांसी में सीएम की 44 घोषणा
हिसार में सीएम की 19 घोषणाएं
-जिले में कुल 379 घोषणा
--------------------------------
29 दिसंबर 2014 की घोषणा
घोषणा स्टेटस
मल्टीलेवल पार्किंग तीन साल में जमीन नहीं मिली
डेयरी शिफ्टिंग तीन साल में जमीन नहीं मिली
इंटरनेशनल एयरपोर्ट केवल तीन हैंगर बनाने का काम शुरू
50 एकड़ में गो अभ्यारण्य 12.5 एकड़ में केवल दो शेड बने
सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट अब तक जमीन नहीं मिल सकी
बस अड़्डे को साऊथ बाईपास से जोड़ना सड़क बनी पर कनेक्ट नहीं
-------------------------------
ये काम पूरे हुए
-शहर में तीसरा बड़ा जलघर बनकर तैयार हुआ
- दशकों पुरानी मांग वाशिंग लाइन का 89 प्रतिशत काम पूरा
---डाबड़ा चौक आरओबी को फोरलेन का 60 प्रतिशत काम पूरा
--- साऊथ बाईपास का अटका काम पूरा हुआ
- पुरानी सब्जी मंडी को शिफ्ट किया गया
--पुरानी सब्जी मंडी से पड़ाव चौक तक फोरलेन हुआ
-----------------------
वर्जन....
भाजपा सरकार तीन साल में कोई ऐसा काम नहीं कर सकी जिसे उपलब्धि मान सकें। जिले को लावारिस पशुओं से मुक्त अब तक नहीं किया जा सका है। सरकार तीन साल में सड़कों के गड्ढे़ भी नहीं भर सकी।
विज्ञापन

-रणबीर गंगवा, विधायक नलवा, हिसार।
-----------------------------------------------------------
वर्जन....
कांग्रेस सरकार जो कई दशकों में नहीं कर सकी वो तीन साल में भाजपा ने किया। डाबड़ा चौक फोरलेन, वाशिंग लाइन, एयरपोर्ट, सड़कों के फोरलेन प्रोजेक्ट, जलघर, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित दर्जनों बड़े प्रोजेक्ट पूरे हुए।
-डॉ. कमल गुप्ता, विधायक, हिसार।

शहर के बड़े प्रोजेक्ट को धरातल का इंतजार
-बेसहारा पशुओं से नहीं मिल सकी राहत
- मल्टीलेवल पार्किंग, डेयरी शिफ्टिंग, सोलिड वेस्ट प्लांट को नहीं मिली जमीन
---- 379 घोषणाओं में से मात्र 45 हुई पूरी, 162 पर चल रहा काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें