फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 तक हर गांव व वार्ड में फॉगिंग मशीन देंगे सांसद दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिले को 2019 तक मच्छर मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। लोकसभा के हर गांव और वार्ड में फॉगिंग मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने 35 गांवों के सरपंच और सरपंच प्रतिनिधियों को यह मशीनें सौंपी।
सांसद दुष्यंत चौटाला ने वीरवार को नागरिक अस्पताल में आयोजित फॉगिंग मशीन वितरण समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। सांसद ने स्वयं फॉगिंग मशीन चलाकर सरपंचों को दिखाई। स्वास्थ्य विभाग के तकनीकी स्टाफ की मदद से प्रशिक्षण भी दिया गया। डॉ. रमेश पूनिया ने चेकिंग के दौरान हिसार शहर के विभिन्न स्थानों पर मलेरिया और डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के मिले लार्वा को भी दुष्यंत चौटाला को दिखाया। सांसद ने कहा कि खट्टर सरकार ने अप्रैल में गांवों और शहरों में फॉगिंग मशीनें उपलब्ध करवाने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक एक भी नई फॉगिंग मशीन नहीं खरीदी गई।
विज्ञापन

इन गांवों को सौंपी फॉगिंग मशीन
जगान, किशनगढ़, भगाणा, बिचपड़ी, बुगाना, डाबड़ा, रायपुर, राजली, ढंढेरी, गढ़ी, खेड़ी गगन, मेहंदा, रामायण, शेखपुरा, बूरे, गंगवा, नलवा, भिवानी रोहिल्ला, डाया, बास अकबरपुर, खांडा खेड़ी, कौथ कलां, माजरा, मोहला, पेटवाड़, राजथल, बनभौरी, भैणी बादशाहपुर, भैरी अकबरपुर, दौलतपुर, हसनगढ़, खैरी, किनाला, गांव उकलाना में फॉगिंग मशीनें दी गई हैं।
विज्ञापन

इससे पहले सिविल सर्जन डॉ. जेएस ग्रेवाल, डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल, डॉ. रमेश पूनिया, डॉ. सुशील गर्ग, डॉ. रचना भारती ने सांसद का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रधान राजेंद्र लितानी, विधायक रणबीर गंगवा, विधायक वेद नारंग, महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, हलका प्रधान सज्जन लावट, अमित बूरा, एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, सत्यवान बिचपड़ी, राजकुमार दिनोदिया उपस्थित थे।

फोटो 17
नागरिक अस्पताल में 35 गांवों को सौंपी फॉगिंग की मशीनें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें