फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी पार्षद के वार्ड में जुर्माना 500 रुपये, दूसरे वार्डों में एक हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

हिसार।
नगर निगम अधिकारी अतिक्रमण के चालान काटने को लेकर बीजेपी पार्षदों के वार्ड और दूसरे वार्डों के व्यापारियों के साथ भेदभाव कर रहे हैं। डिप्टी मेयर भीम महाजन ने इस मामले को लेकर आम लोगों के भरवाए गए चालान के पैसे वापस दिलवाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पहले तो इस बारे में वे कमिश्नर से बात करेंगे, अगर न्याय नहीं मिला तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा। मैं व्यापारियों के पैसे वापस दिलवाकर ही दम लूंगा।
तीन दिन पहले डिप्टी मेयर भीम महाजन के रेस्टोरेंट का भगत सिंह चौक पर निगम कर्मचारियों ने अतिक्रमण मामले में चालान काट दिया। भीम महाजन ने बिना कोई विवाद के खुद जाकर एक हजार रुपये का चालान भर दिया। अगले ही दिन टीम ने बीजेपी पार्षद डॉ. महेंद्र जुनेजा के वार्ड में पटेल नगर में व्यापारियों के चालान काट दिए। इसका महेंद्र जुनेजा ने विरोध करते हुए कहा कि पहले चेतावनी दी जानी थी। बिना चेतावनी देकर चालान काटना गलत है, जबकि राजगुरु मार्केट के व्यापारियों को पहले चेतावनी दी जा रही है। ऐसे में उन्होंने कहा कि मेरे वार्ड के व्यापारी ऐसे में चालान नहीं भरेंगे। इस मामले को लेकर वे कमिश्नर से भी मिले। अधिकारियों ने महेंद्र जुनेजा के वार्ड के व्यापारियों को चालान में 50 प्रतिशत छूट दे दी और उनके 500-500 रुपये के चालान भरवा दिए। मामले का खुलासा खुद चालान रसीद भरने वाले ने किसी जागरूक व्यक्ति के सामने कर दिया। बात डिप्टी मेयर और मीडिया तक पहुंच गई। इसके बाद डिप्टी मेयर ने विरोध शुरू किया और कहा कि ये तो सरासर अन्याय है।
विज्ञापन

हमारे वार्ड में बिना चेतावनी दिए चालान किए गए थे, इसलिए व्यापारियों को 50 प्रतिशत छूट दी गई थी। सातों चालान 500 रुपये के भरवाए गए। डिप्टी मेयर के ससुर का चालान था और उन्हें छूट चाहिए थी तो मेरे से बात कर लेते अधिकारियों के सामने रिक्वेस्ट कर उन्हें भी छूट दिलवा दी जाती।
विज्ञापन

-डॉ. महेंद्र जुनेजा, बीजेपी पार्षद वार्ड 14
यह सरासर आम लोगों के साथ धोखा और भेदभाव है। सरकार के केवल ढकोसले हैं। इस बारे में आयुक्त महोदय से बात की जाएगी। जितने भी लोगों के चालान काटे गए हैं, उनके भी 500 रुपये वापस दो। अगर ऐसा नहीं होगा तो सीएम और पीएम को चिट्ठी लिखूंगा। जरूरत पड़ी तो कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाऊंगा, लेकिन आम लोगों के पैसे वापस दिलवाकर ही दम लूंगा। - भीम महाजन, डिप्टी मेयर हिसार

- विधानसभा हिसार से इनेलो के उम्मीदवार एवं डिप्टी मेयर भीम महाजन के ससुर का अतिक्रमण पर काटा चालान, निगम ने भरवाए एक हजार रुपये
- महाजन बोले, मैं व्यक्तिगत लड़ाई नहीं पूरे समाज की लड़ूंगा, दिलवाऊंगा सभी के 500 रुपये वापस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें