फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार से गुजरात तस्करी कर ले जाई जा रही 212 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर सिरसा रोड पर बगला टी-प्वाइंट के पास नाकाबंदी कर भारी मात्रा में एक कैंटर से शराब बरामद की। बरामद शराब को पुलिस ने कब्जे में लेकर कैंटर चालक को गिरफ्तार किया। मामले में हेडकांस्टेबल जयबीर की शिकायत पर सदर थाना में धारा 420 और 61 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी कैंटर चालक से पूछताछ जारी है। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस शनिवार रात करीब एक बजे सिरसा रोड पर गश्त कर रही थी। उस दौरान टीम को कैंटर में शराब भरकर आने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने बगला टी-प्वॉइंट के पास नाका लगाकर वहां से गुजर रहे हरियाणा नंबर के एक कैंटर को रोका। उस दौरान चेक किया तो कैंटर में इन्वर्टर की बैटरियों के नीचे अवैध शराब की 212 पेटियां बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी कैंटर चालक ने अपना नाम हिसार के बालावास निवासी संतलाल बताया।
आबकारी निरीक्षक की मौजूदगी में की कार्रवाई पकड़े गए कैंटर को आबकारी निरीक्षक होशियार सिंह की निगरानी में चेक किया गया। उस दौरान इन्वर्टर की बैटरियों के नीचे सफेद रंग के प्लास्टिक बैग में से ये अंग्रेजी शराब बरामद हुई। 212 पेटी में कुल 2088 बोतल और 1864 पव्वे ये अवैध अंग्रेजी शराब थी। आरोपी संतलाल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने ये शराब हिसार के सेक्टर 27-28 से लोड की थी और इसे गुजरात पहुंचाना था।
विज्ञापन

स्कूटर सवार 12 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
दूसरी तरफ सदर थाना पुलिस ने तलवंडी राणा निवासी राकेश उर्फ कालिया को भी 12 बोतल अवैध शराब सहित काबू किया है। आरोपी को पुलिस ने 12 फरवरी की शाम करीब चार बजे तलवंडी राणा में बिना नंबर प्लेट के स्कूटर पर 12 बोतल शराब ले जाते पकड़ा था।
बरवाला क्षेत्र से शराब बरामदगी मामले में भी चल रही जांच
शुक्रवार सुबह भी सीआईए-2 ने सरसौद के पास एक तेल के टैंकर को काबू किया था। उस दौरान उसमें से 490 बोतल अवैध शराब बरामद हुई थी। मामले में आरोपी टैंकर परिचालक जोधपुर के गांव राजपूतों का वास के दशरथ को काबू किया था। दशरथ को पुलिस ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। मामले में बाडोपट्टी टोल पर तैनात ईएसआई जागर सिंह व एक हवलदार चिरंजीलाल को लाइन हाजिर भी किया जा चुका है। जागर सिंह पर आरोप है कि उसने शराब से भरे टैंकर को छोड़ने के नाम पर तीन लाख रुपये में सौदा किया था। मामले की जांच जारी है। ये टैंकर चंडीगढ़ से जोधपुर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें