हादसे के बाद मौके पर खड़ी क्षतिग्रस्त बाइक।
हिसार। गंगवा बाईपास के पुल के पास एक ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर होने से गांव गोरछी निवासी आशीष कुमार (21) की मौत हो गई। आजाद नगर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गोरछी निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह एचएयू में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के के तहत नौकरी करता है। मेरे दो बेटों में से बड़ा आशीष कुमार सोमवार को अपने निजी कार्य से पड़ोसी की बाइक लेकर गोरछी से हिसार की ओर जा रहा था। आशीष बाइक लेकर गंगवा बाईपास पुल के पास पहुंचा तो सामने से गलत साइड से एक चालक अपने ट्रैक्टर को लापरवाही व तेज स्पीड से चलाता हुए बाइक में सीधी टक्कर मारी। जिस कारण आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने आशीष को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। उपचार के दौरान आशीष की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर शव कब्जे में लिया। मंगलवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया। आजाद नगर थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।