फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लंबित मांगों को लेकर 21 नगर निगम कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल

विज्ञापन
नगर​ निगम कार्यालय के बाहर क्रमिक अनशन पर बैठे निगम कर्मचारी।
विज्ञापन
हिसार। सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर वीरवार को दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की। पहले दिन 21 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की। यह क्रमिक भूख हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

वीरवार सुबह 9 बजे नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई हिसार के प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू ने 21 कर्मचारियों को फूल माला पहनाकर भूख हड़ताल पर बैठाया। जो कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे, उनमें सागर, धर्मपाल, सुखदेव, फूलकुमार, कुलदीप, नसीब, प्रवीण, सुखविंद्र, नरेश, राकेश, विक्रम, विजय, सतबीर, जयवीर, रामफल, राम गोपाल, अजय, शिवकुमार, सुनील, राजपाल, रामकुमार शामिल रहे। इस अवसर पर सचिव अनिल डोली, उप प्रधान रामदिया, सुरेंद्र वर्मा, सागर, प्रेस सचिव राजपाल धारू, कोषाध्यक्ष राजिंद्र, मुख्य सलाहकार सोहन लाल खोबा आदि मौजूद रहे।
ये हैं मुख्य मांग
- संघ व सरकार के बीच 29 अक्तूबर 2022, 5 अप्रैल 2023, 7 अगस्त 2024 व नगर निगम गुरुग्राम के बीच हुए 2 जनवरी 2024 को समझौतों का लागू करना और मानी गई मांगों के पत्र जारी करना।
विज्ञापन
विज्ञापन



- जारी किए गए 8 फरवरी 2023 के पत्र के अनुसार सफाई व सीवर कर्मचारियों को पक्का करना।
- डोर टू डोर के कर्मचारियों को ईएसआई व ईपीएफ की सुविधा व बैंक के माध्यम से पूरा वेतन देना।
- अनुबंधित दैनिक वेतन भोगी व अन्य तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को पक्का करना।
- क्षेत्रफल आबादी के अनुपात में नए पद सृजित कर रिक्त पदों पर पक्की भर्ती करना।
- सभी कर्मचारियों को बिना शर्त एसीपी का लाभ देना।
- पुरानी पेंशन बहाल करना व जोखिम भत्ता 500 रुपये लागू करना।
- सभी कच्चे सफाई व सीवर कर्मचारियों का वेतन 26000 रुपये करना।
- सालाना 5 प्रतिशत की वृद्धि लागू करना और सभी प्रकार के भत्तों का लाभ देना।
- सभी तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को वरिष्ठता एवं योग्यता के आधार पर पदोन्नति देना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें