फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 21 किमी. की पैदल निशान यात्रा कर बीड़ बबरान धाम पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
बीड़ बबरान धाम के श्याम जन्मोत्सव के अंतर्गत हनुमान मंदिर से मनोकामनापूर्ण भव्य निशान यात्रा नि
विज्ञापन
हिसार। बीड़ बबरान धाम के श्याम जन्मोत्सव के अंतर्गत हिसार के हनुमान मंदिर से मनोकामनापूर्ण भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा के लिए शिप के आकार के रथ पर श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। बीड़ बबरान धाम के पुजारी विनय शर्मा ने पूरे विधि-विधान से श्याम बाबा की पूजा की। निशान यात्रा के दौरान 21 किलोमीटर श्रद्धालु पैदल चलकर बीड़ बबरान धाम पहुंचे। इस दौरान 51 किलो वजनी सात्विक केक काटकर श्याम जन्मोत्सव मनाया गया। श्याम प्रभु का अलौकिक रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बीआर कंबोज ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। श्याम बाबा के पीले ध्वज थामे हुए श्रद्धालु श्याम बाबा का जयघोष करते रहे। राजगुरु मार्केट व नागोरी गेट से होते हुए यह यात्रा बीड़ बबरान धाम पहुंची। श्याम जन्मोत्सव संकीर्तन के दौरान पटियाला से आदित्य गोयल, दिल्ली से टीना वर्मा, हिसार से मास्टर विनोद चौहान, विकास बागड़ी, ऋतिक शर्मा, तुषार शर्मा व सुभाष सैनी ने भजनों से समा बांधा। महाभारतकालीन पीपल के वृक्ष पर नारियल चढ़ाकर भक्तों ने अपनी आस्था व्यक्त की। धाम में 13 नवंबर को श्याम रसोई भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें