फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती- दौड़ में सिरसा जिले के 202 अभ्यर्थी पास

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार कैंट में चल रही सेना भर्ती में सोमवार को सिरसा जिले के कुल 3300 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। इनमें से सिर्फ 202 अभ्यर्थी ही दौड़ के चरण को पार कर पाए। शेष 3098 अभ्यर्थियों दौड़ को पास नहीं कर सके। सोमवार अल सुबह ढाई बजे सोल्जर जीडी व सोल्जर ट्रेडमैन पद के लिए सिरसा तहसील के अभ्यर्थियों की मुख्य द्वार से एंट्री शुरू हुई।
विज्ञापन

जांच के प्रथम चरण में एडमिट कार्ड की जांच की। उसके बाद कोविड रिपोर्ट अपडेट, रिस्क सर्टिफिकेट और शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। इनमें 10 फीसदी अभ्यर्थियों के पास रिस्क प्रमाणपत्र नहीं मिले तो उन्हें नहीं दी गई। हालांकि कोविड रिपोर्ट अपडेट की प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थी जागरूक हो चुके हैं, जिस कारण अब 90 फीसदी अभ्यर्थियों के पास कोविड रिपोर्ट अपडेट मिल रही है।
सेना के विशेषज्ञ दल करेंगे मेडिकल
सेना भर्ती में हिसार, जींद, सिरसा व फतेहाबाद जिले के अभी तक जितने भी अभ्यर्थी दौड़ के चरण को पूरा कर चुके हैं, उनका मेडिकल व अन्य टेस्ट जारी है। जिन अभ्यर्थियों को मेडिकल प्रक्रिया में कम अंक मिले हैं, उनका अब सेना के विशेषज्ञ दल मेडिकल करेंगे। जो भी मेडिकल के चरण को पार कर लेता है तो उसकी लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें