मेनुअली नक्शा जमा करवा सकेंगे प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदक
मेयर गौतम सरदाना के अनुसार उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदकों द्वारा मेनुअली नक्शा जमा करवाने की मांग भी रखी। इस पर भी सहमति जता दी गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदकों को अब ऑनलाइन नक्शा जमा करवाने की जरूरत नहीं रहेगी। वह निगम में ऑफलाइन भी नक्शा जमा करवाकर मकान बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकेंगे। गौरतलब है कि योजना के आवेदकों को ऑनलाइन नक्शा जमा करवाने की प्रक्रिया के लिए काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।