फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक से प्रॉपर्टी टैक्स भरने वालों के लिए कम्युनिटी सेंटर में बैठेगी आरडब्ल्यूए

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चेक से नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स बिल भरने वाले सेक्टरवासियों के लिए सेक्टर 16-17 एवं 13 पार्ट-2 रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन शनिवार को कम्यूनिटी सेंटर में बैठेगी। कोई भी सेक्टरवासी अपना बिल और बिल की राशि का चेक आरडब्ल्यूए को सौंप सकेगा। बाद में आरडब्ल्यू पदाधिकारी उस बिल को नगर निगम में जाकर भरवाएंगे।
विज्ञापन

यह व्यवस्था आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने निगम के कार्यकारी अधिकारी हरदीप सिंह के आश्वासन के आधार पर की है। शुक्रवार को नगर निगम की ओर से भेजे गए प्रॉपर्टी टैक्स के बिलों में गड़बड़ियों को लेकर आरडब्ल्यूए प्रतिनिधिमंडल ने कार्यकारी अधिकारी से मुलाकात की थी। उस दौरान अधिकारी ने उन्हें ऐसी व्यवस्था करके सहयोग करने का आह्वान किया था।

ईओ के सामने रखी थी सेक्टरवासियों की समस्या
आरडब्ल्यूए प्रधान जितेंद्र श्योराण ने बताया कि उन्होंने ईओ के सामने गलत बिलों को ठीक करवाने, छूट की समय सीमा बढ़ाने आदि मांगें रखी थी। ईओ ने उन्हें बताया कि छूट की समय सीमा तो फिलहाल 28 फरवरी तक ही रहेगी। यदि सरकार इसे आगे बढ़ाएगी तो यह भविष्य की बात है। ईओ ने पदाधिकारियों को सुझाव दिया कि जिन लोगों के प्रॉपर्टी टैक्स के बिल ठीक आए हैं और जो यह राशि भरना चाहते हैं, उनके बिल और चेक एकत्रित करके निगम कार्यालय में ले आएं और जमा करवा दें ताकि सेक्टरवासियों को परेशानी न हो। वहीं, जिनके बिल गलत हैं और ठीक करवाना चाहते हैं, उनसे एसोसिएशन पदाधिकारी नये बिल की फोटो प्रति व पुरानी रसीदें ले लें, ताकि उनके टैक्स का मिलान करके इसे दुरुस्त किया जा सके।
विज्ञापन


सुबह सेक्टर-16 तो दोपहर बाद सेक्टर-13 के कम्यूनिटी सेंटर में रहेंगे
श्योराण ने बताया कि सेक्टरवासियों को इधर-उधर चक्कर न काटने पड़े, इसलिए शनिवार नौ फरवरी को एसोसिएशन पदाधिकारी सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक सेक्टर-16 के कम्यूनिटी सेंटर में, जबकि दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक सेक्टर-13 के कम्यूनिटी सेंटर में बैठेंगे। जो भी मकान मालिक हाउस टैक्स भरना चाहता है, वह शनिवार को अपना बिल व चेक एसोसिएशन पदाधिकारियों के पास जमा करवा सकेगा। ईओ से मिलने वालों में प्रधान जितेंद्र श्योराण के अलावा सेक्टर-13 के प्रधान अमर लाल बूरा, मनविंद्र सेठी, आरपी सोनी व राजेश भुंबक आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें