फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित... अनीता कुंडू ने 5642 मीटर ऊंची चोटी एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद (हिसार)। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को नेपाल और चीन के दोनों रास्ते से फतह करने वाली अनीता कुंडू ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। हरियाणा के हिसार जिले के गांव फरीदपुर की बेटी अनीता कुंडू ने वीरवार को यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहरा दिया है। अनीता कुंडू के बचपन के सहयोगी रहे रमेश कुमार ने बताया कि अनीता ने एल्ब्रुस की ईस्ट-वेस्ट दोनों चोटियों को एक साथ फतह कर रिकॉर्ड बनाया है, ऐसा करने वाली वह हिंदुस्तान की पहली बेटी बनी हैं।
विज्ञापन

अनीता ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी 5642 मीटर ऊंचाई वाली माउंट एल्ब्रुस पर्वत के शिखर पर भी वीरवार को तिरंगा फहरा दिया। अनीता ने सेवन समिट अभियान के तहत रविवार को रूस की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर चढ़ाई शुरू की थी। अपने सेवन समिट मिशन के तहत अनीता ने दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी फतह कर ली है। अनीता कुंडू के बचपन से सहयोगी रहे रमेश कुमार ने बताया कि अनीता के साथ टीम में कुल सात साथी थीं, जिनमें से तीन पर्वतारोही चोटी को फतह करने में कामयाब रहे हैं। दो साथियों की तबियत खराब होने के कारण उन्हें वापिस लौटना पड़ा।

बधाइयां देने वालो का लगा तांता
हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत अनीता कुंडू द्वारा यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराने की खबर पहुंचते ही हरियाणा वासियों में जश्न का माहौल हो गया। फरीदपुर गांव के लोग बधाई देने के लिए उनके घर पर पहुंचे। इस मौके पर अनीता की मां राजपति देवी ने खुशियां साझा कीं। मां ने कहा कि मेरी बेटी ने दुनिया में देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


सेवन समिट अभियान जारी
अनीता ने दुनिया की सेवन समिट के तहत सात ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा हुआ है। अनीता ने अपने अभियान के तहत तीसरी ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा दिया है। 2011 में उन्होंने लेह-लद्दाख की 22 हजार फीट ऊंची चोटी पर चढ़ाई की। 2011 में ही अनीता ने उत्तराखंड की सतोपंथ की 23 हजार फीट ऊंची चोटी पर चढ़ाई की। इसके बाद 2013 में माउंट एवरेस्ट को नेपाल और 2017 में चीन की तरह से फतह किया था। फिर 2018 में इंडोनेशिया और रूस की माउंट एल्ब्रुस को फतह किया है।

अनीता कुंडू ने यह बनाया रिकॉर्ड
अनीता कुंडू के सहयोगी रमेश कुमार ने बताया कि अनीता कुंडू ने 16 अगस्त की अल सुबह एल्ब्रुश पर तिरंगा फहराया। उन्होंने बताया कि एल्ब्रुस की ईस्ट-वेस्ट दोनों चोटियों को एक साथ फतह कर अनीता ने हिंदुस्तान की पहली बेटी बनने का गौरव हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें