मेडिकल, नॉनमेडिकल व मॉस कम्यूनिकेशन में नारनौंद कॉलेज में दाखिला
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौंद। राजकीय कॉलेज नारनौंद में दाखिला लेने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए दाखिला लेने के इच्छुक छात्र विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 23 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कॉलेज की प्राचार्या सविता मान ने बताया कि नारनौंद के सरकारी कॉलेज में बीए, बीएससी, कंप्यूटर साईंस, बीएससी, बीकॉम, बीए विद मॉस कम्यूनिकेशन और बीएससी मेडिकल, बीएससी नॉन मेडिकल के लिए छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने दो फोटो, माता पिता के आधार कार्ड के साथ साथ अपना आधार कार्ड व बैंक खाता, दसवीं, बारहवीं का प्रमाण पत्र व चरित्र प्रमाण पत्र लगाने के साथ साथ अपने ब्लड ग्रुप भी अंकित करवाना होगा।
विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार साइबर कैफे या अपने मोबाइल से भी आवेदन कर सकते हैं। जीजेयू से जुडे़ नारनौंद राजकीय कॉलेज में पहली बार कक्षाएं शुरू होगी। जून में आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद काउंसिलिंग होगी। काउंसिलिंग के समय आवेदकों को ऑरिजनल डॉक्यूमेंट दिखाने होंगे। मौके पर ही फीस भी जमा करानी होगी। जिसके बाद अलग अलग कक्षाओं में दाखिले होंगे। जुलाई महीने में शैक्षणिक सत्र की शुरूआत की जाएगी।