फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में यूरिया की कमी का मुद्दा लोकसभा में उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
प्रदेश में चल रही यूरिया की किल्लत दूर करने की मांग सांसद दुष्यंत चौटाला ने केंद्र सरकार के समक्ष वीरवार को लोकसभा में रखी। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसलों के नुकसान का मुआवजा किसानों को न देने और पराली जलाने पर किसानों पर दर्ज मुकदमों का मुद्दा भी इनेलो संसदीय दल के नेता दुष्यंत चौटाला ने लोकसभा में उठाया।
लोकसभा में सप्लीमेंटरी डिमांड्स फॉर ग्रांट्स पर चर्चा में भाग लेते हुए इनेलो सांसद ने कहा कि हरियाणा में यूरिया की भारी किल्लत है, जबकि केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में बयान दिया है कि यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उनके प्रदेश के चार जिलों में किसानों को लाइन में लगना पड़ रहा है। बाकायदा थानों से पर्ची काटी जाती है। सरकार से यूरिया की किल्लत तुरंत दूर करने की मांग की। दिशा की बैठकों का हवाला देते हुए कहा कि मुआवजे के लिए आवेदन किया, उनके आवेदन को ही कंपनी ने रिजेक्ट कर दिया। इतना ही नहीं जिनका मुआवजा आया, उन्हें छह महीने तक मुआवजा नहीं दिया गया। उनकी मुआवजे की राशि बैंकों में पड़ी रही। सांसद ने ऐसे बैंकों के खिलाफ एक्शन की मांग की। पराली जलाने के मामले में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमों का भी मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

देशवासियों को टोल टैक्स से मुक्ति दो
सांसद दुष्यंत ने लोकसभा में देश भर में लिए जा रहे टोल टैक्स से मुक्ति की मांग की। उन्होंने कहा कि यह सुखद बात है कि आज देश में प्रतिदिन 28 किलोमीटर रोड बनाए जा रहे हैं। रोड का इस्तेमाल करने के लिए देश के नागरिकों से सवा रुपये प्रति किलोमीटर की दूर से टोल-टैक्स लिया जा रहा है। छह रुपये प्रति लीटर देश के नागरिकों से पेट्रोल-डीजल से सेस लिया जा रहा है। हरियाणा में 10 प्रतिशत रोड टैक्स वसूला जा रहा है।
विज्ञापन


ढाणियों में दिए जाए बिजली कनेक्शन
दुष्यंत ने कहा कि सरकार सौभाग्य योजना के तहत 1033 करोड़ रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। चौ. देवीलाल 1977 में सीएम बने थे तो उन्होंने हरियाणा के हर गांव तक बिजली पहुंचाई थी। मेरे सांसद निधि कोष से सवा पांच करोड़ रुपये ढाणियों में बिजली कनेक्शन देने के लिए खर्च किए गए हैं। युवा सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के नाम तो अच्छे हैं, लेकिन काम अच्छे नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें