फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम लोगों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
नगर निगम की डेथ-बर्थ सर्टिफिकेट घर पहुंचाने की सेवा एक तरह से ठप हो गई है। आम लोगों के दो महीने के बाद भी सर्टिफिकेट घर तक नहीं पहुंच रहे। आम लोगों को इससे काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने इसकी शिकायत मेयर और अन्य अधिकारियों से की है। इसके बावजूद काम ठीक से नहीं हो पा रहे। लोग निगम के चक्कर काट रहे हैं।
निगम कर रहा अवैध वसूली
नगर निगम आम लोगों से अवैध वसूली कर रहा है। आम लोगों से डाक के नाम पर पैसे वसूल रहा है, लेकिन डाक भेजने की बजाय कार्यालय में सजाए हुए हैं। लोग इंतजार कर जब निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं तो उन्हें बाई हैंड सर्टिफिकेट थमा रहा है।
विज्ञापन

15 दिन तक नहीं लगती रजिस्टर में एप्लीकेशन
मामले को लेकर मेयर ने जब सिविल अस्पताल के कर्मचारी और डेथ-बर्थ इंचार्ज दयानंद शर्मा से पूछा तो उन्होंने कहा कि स्टाफ काम ही नहीं कर रहा। जो एप्लीकेशन रजिस्टर में उसी दिन लग जानी चाहिए वो 15-15 दिन बाद ल रही है। ऐसे में देरी होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि ब्रांच में कर्मचारी न अधिकारियों के काबू के हैं और ना ही मेरे।
डाक विभाग पर भी देरी के आरोप
डेथ-बर्थ ब्रांच के अधिकारियों का कहना है कि कुछ देरी डाक विभाग भी कर रहा है। अगर उन्हें 500 डाक दी जाती है तो उनमें से उसी दिन केवल 300 ही तैयार होती हैं, बाकी 200 पेंडिंग में ही पड़ी रहती हैं। उन्हें एक-दो दिन बाद ही भेजा जाता है।
विज्ञापन

मेयर ने मांगा स्पष्टीकरण
इस मामले को लेकर जब मेयर शकुंतला राजलीवाला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि डेथ-बर्थ सर्टिफिकेट लोगों के घर नहीं पहुंच रहे। इसको लेकर खूब शिकायतें मिल रही हैं। इसको लेकर हमने संबंधित ब्रांच से लिखित में स्पष्टीकरण मांगा है, साथ ही काम को सुचारु करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें