फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण के बाद दूसरे चरण में जीएसटी चोरी करने वालों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जीएसटी के रोहतक डिविजन के आयुक्त विजय मोहन जैन ने बताया कि अब तक करीबन 90 प्रतिशत तक रजिस्ट्रेशन हो चुका है। जुलाई के बाद हिसार में करीब 1143 नए जीएसटी पंजीकरण आए हैं। किस उत्पाद पर जीएसटी नहीं, इसकी जानकारी मोबाइल एप जीएसटी रेट फाइंडर से पता लगा सकते हैं।
हिसार में पहुंचे विजय मोहन जैन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जीएसटी को लेकर नए सिरे से अपना बिजनेस करने वाले भी जागरूक हो रहे हैं। जुलाई के बाद भी लगातार पंजीकरण किए जा रहे हैं। जुुलाई के बाद 1143 नए जीएसटी रजिस्ट्रेशन आए हैं। किस वस्तु पर जीएसटी लागू है, किस पर नहीं, इस बात का स्मार्ट फोन यूजर अपने फोन में जीएसटी रेट फाइंडर एप डाउनलोड करके पता लगा सकते हैं। कितना जीएसटी लगेगा, इसकी जानकारी भी एप पर मिलेगी। जीएसटी संबंधी लोगों की शंकाओं को दूर करने के लिए उनके कार्यालयों में जीएसटी सुविधा केंद्र भी खुले हैं। अधिक जीएसटी वसूलने की शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके केंद्र में वस्तु पर तय जीएसटी से अधिक राशि वसूलने संबंधी शिकायतें भी आ रही हैं। जिन वस्तुओं पर जीएसटी नहीं लगा है, उस पर भी जीएसटी लेने की जानकारी मिली है। सर्वप्रथम उनका लक्ष्य हर दुकानदार को जीएसटी प्रणाली से जोड़ना है। ऐसी शिकायतों पर पैनी नजर है। ऐसी शिकायतों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। जीएसटी चोरी करने की भी शिकायत आई है। आगामी चरण अनियमितताओं वालों पर एक्शन लेंगे।
विज्ञापन

उपभोक्ता बिल जरूर लें
उपभोक्ता 200 रुपये से अधिक का सामान खरीदें तो उसका बिल जरूर हासिल करें। उपभोक्ता चाहे तो 10 रुपये के सामान का भी बिल ले सकता है। इस मौके पर सहायक आयुक्त अर्शदीप सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें