फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी सब्जीमंडी में सुबह लूट की वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बड़वाली ढाणी में रहने वाले और फल विक्रेता संजय के साथ तीन युवकों ने लूटपाट की है। तीनों युवक बाइक पर आए और वारदात को अंजाम दिया। बदमाश फल विक्रेता से 8500 की नकदी और एक मोबाइल लूट ले गए। वारदात के बाद फल विक्रेता ने सब्जी मंडी पुलिस चौकी में शिकायत दी। इस पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ छीना-झपटी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में मूलरूप से उत्तर प्रदेश (हरदोई) निवासी संजय ने बताया कि वह पिछले काफी समय से बड़वाली ढाणी में किराये के एक मकान में रह रहे हैं। वह फलों की रेहड़ी लगाता है। संजय का कहना है कि वह शनिवार सुबह पौने पांच बजे रेहड़ी लेकर पुरानी सब्जी मंडी में फल खरीदने जा रहा था। वह जैसे ही हनुमान मंदिर मोड़ के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन युवक आए और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी दौरान मारपीट करने वाले युवक जेब फाड़कर 8500 रुपये और मोबाइल निकालकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। हालांकि फुटेज में युवकों का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा। युवक बाइक पर सवार नजर आ रहे हैं। बाइक का नंबर भी साफ नहीं दिखाई दे रहा।

संजय की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी खंगाले गए हैं। तीनों युवकों की तलाश में छापेमार कार्रवाई की जा रही है।
-एसआई प्रताप सिंह, इंचार्ज सब्जी मंडी चौकी

8500 रुपये और मोबाइल लेकर फरार, पीड़ित मूलरूप से उत्तर प्रदेश (हरदोई) का निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें