फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 20 वर्षीय युवती की जहर के प्रभाव से मौत, ताऊ के घर के पास बेहोश मिली

Sun, 23 Jun 2024 05:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के गांव खरकड़ा की अंजलि (20) की जहर के प्रभाव से मौत हो गई। वह वहां ननिहाल में रहती थी। एचटीएम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कुनबे के लोगों ने बताया कि अंजलि के ताऊ का परिवार टेकड़ा मोहल्ले में रहता है। वह सुबह खरकड़ा से कॉलेज जाने की बात कहकर आई थी। वह बाद में टेकड़ा मोहल्ले में ताऊ के घर के पास जहर के प्रभाव से बेहोशी की हालत में मिली। कुनबे के लोग उसे सिविल अस्पताल में लाए, डॉक्टर ने चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह लॉ कर रही थी।
विज्ञापन

खरकड़ा के संजय ने बताया कि कोरोना में मेरी बहन रचना की मौत हो गई। बहनोई राजेन्द्र की 11 साल पहले मौत हो चुकी है। बहन की मौत के बाद उसके चार बच्चे मेरे पास खरकड़ा में रह रहे हैं। अंजलि से बड़ी उसकी बहन है और दो छोटे भाई हैं। एचटीएम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। कई लोगों ने उनके घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। छात्रा की माैत से उसके सहपाठी भी शोकाकुल हैं। उन्होंने घटना की जांच कर उसकी माैत के कारण की पड़ताल करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें