फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डेंगू के दो नए मरीज मिले, विभाग की तरफ से लारवा मिलने पर दिए जा चुके 1,650 लोगों को नोटिस

Sun, 23 Jun 2024 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में शनिवार को डेंगू के दो नए केस सामन आए हैं, जिससे अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। वहीं मलेरिया के 8 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को डेंगू और मलेरिया के बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं। टीमें अभी तक 1,650 लोगों को लारवा मिलने पर चेतावनी नोटिस दे चुकी हैं।
विज्ञापन

स्लाइड बना कर ले रहे सैंपल
जिला मलेरिया अधिकारी और डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि डेंगू के दो मामले सामने आए हैं। डेंगू और मलेरिया पर अंकुश लगाने के लिए 35 टीमों का गठन किया हुआ है। ये टीमें घर-घर जाकर लारवा की जांच कर रही हैं। जहां से केस सामने आ रहे हैं वहां पर ब्लड स्लाइड बनाकर लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। फॉगिंग के लिए कुलेरी गांव में दो मशीन दी गई हैं। इसके अलावा जहां से मांग आ रही है वहां पर मशीनें मुहैया करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

ये हैं लक्षण
बार बार तेज बुखार आता है।
उल्टी और दस्त लगते है।
सिर में तेज दर्द होता है।
7 से 10 दिन तक बुखार रहता है।
जोड़ों में दर्द रहता है।
डेंगू के बचाव के उपाय
आसपास के एरिया में पानी एकत्रित न होने दें।
सप्ताह में एक बार कूलर का पानी बदले।

जहां पानी एकत्रित हो वहां पर काला तेल डाल दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें