फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या की दोषी 20 हजार की इनामी महिला सात साल बाद काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में 7 साल से फरार सजायाफ्ता महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान संतरा के रूप में हुई, जिसे पति की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वर्ष 2005 में वह जमानत पर जेल से बाहर आई। उसके बाद कोर्ट ने 2015 में उसकी सजा बरकरार रखी, तब से वह फरार थी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने महिला पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस ने बताया कि महिला उत्तर प्रदेश, पंजाब व हरियाणा के कई जिलों में ठिकाने बदल कर रह रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शहर के बस स्टैंड से उसे गिरफ्तार किया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें