फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 20 नए मरीज मिले, जिले में 85 हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में डेंगू के 20 नए मरीज मिलने से डेंगू ग्रस्त मरीजों की संख्या 85 हो गई है। सभी नए मरीज 1 से 12 नवंबर के बीच मिले हैं। इससे पहले 31 अक्तूबर तक डेंगू मरीजों का आंकड़ा 65 था। रविवार को हुई बारिश की वजह से डेंगूू-मलेरिया का प्रकोप बढ़ सकता है। जगह-जगह पानी जमा होगा, जिससे लारवा पनपनेे की आशंका है। राहत की बात यह है कि जिले में मलेरिया पर एक तरह से अंकुश लग गया है, क्योंकि अभी तक मलेरिया के अभी तक केवल दो केस मिले हैं।
विज्ञापन

इस बारे में स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार सुबह बैठक कर विचार विमर्श किया, ताकि जिले को डेंगू मुक्त बनाया जा सके। इस दौरान सभी टीमों को जांच प्रक्रिया बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए। विभाग द्वारा नवंबर माह के शुरू से ही डेंगू-मलेरिया जांच सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। हेल्थ इंस्पेक्टर पवन आहुजा ने बताया कि बारिश हुई है तो लारवा भी पनप सकता है, इसलिए अपने आसपास या जहां पानी जमा हो सकता है, वहां पर मिट्टी डालना या तेल का छिड़काव करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें