फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गोगामेड़ी के लिए 20 बसें लगाईं 50 सवारियां होते ही होगी रवाना

विज्ञापन
हिसार के रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें। 
विज्ञापन
हिसार। राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोगामेड़ी में 29 अगस्त से वार्षिक मेला शुरू हो चुका है। 28 सितंबर तक चलने वाले इस आस्था के कुंभ में बुधवार से आगामी एक सप्ताह तक श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ने की उम्मीद है। इसी मुख्य चरण को देखते हुए हरियाणा रोडवेज के हिसार डिपो प्रबंधन ने गोगामेड़ी जाने वाले श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ और भारी आवाजाही को ध्यान में रखते हुए हिसार डिपो की ओर से पहले 30 विशेष बसें चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। हालांकि, प्रक्रिया के तहत डिपो को 20 विशेष बसों का ही परमिट प्राप्त हुआ है। वर्तमान में मांग के अनुसार हिसार डिपो से प्रतिदिन 8 से 10 बसों का नियमित संचालन किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे बुधवार से मेले में भीड़ बढ़ेगी। आवश्यकतानुसार बाकी बसों को भी तुरंत रूट पर उतार दिया जाएगा।

दो शिफ्टों में अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती

यातायात शाखा के अनुसार, यात्रियों की सहूलियत और बसों के सुचारु संचालन के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। डिपो के कर्मचारियों की दो अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। रोडवेज कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि सभी कर्मचारी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर पूरी निष्ठा के साथ मुस्तैद रहें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन


निरीक्षण और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मार्ग में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और व्यवस्थाएं पारदर्शी रहें, इसके लिए हिसार चेक पोस्ट पर विशेष चेकिंग टीमें तैनात की गई हैं। निरीक्षक प्रभारी अनिल कुमार और भीम सिंह के नेतृत्व में गठित ये टीमें बसों के आवागमन, यात्रियों की सुविधा और समय सारणी का पूरी बारीकी से निरीक्षण कर रही हैं। रोडवेज यूनियन के डिपो प्रधान राजकुमार चौहान ने बताया कि गोगामेड़ी मेले के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा करने को लेकर सभी चालक और परिचालक बेहद उत्साहित हैं। इस धार्मिक यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी।

गोगामेड़ी मेले के लिए श्रद्धालुओं की इस सप्ताह भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। हमने 20 बसों की व्यवस्था कर रखी है। जैसे-जैसे 50 से अधिक यात्री होते जाएंगे। वैसे-वैसे रोडवेज बस रूट पर भेज दी जाएगी। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


प्रीतम सिवाच, यातायात प्रबंधक, हिसार डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें