फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार-चंडीगढ़ हाईवे के सुरेवाला चौक पर 3.45 लाख रुपये की लागत से लगाईं 20 बड़ी लाइट

Tue, 04 Feb 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर उकलाना स्थित सुरेवाला चौक पर बड़ी लाइट लगाने की जनता की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है।
विज्ञापन

नगरपालिका प्रशासन ने लगभग 3.45 लाख रुपये की लागत से 20 बड़ी 3 मीटर ऊंची एलईडी लाइटें लगई दी हैं, जिससे अब यह चौक पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित हो गया है। सुरेवाला चौक पर पहले किसी प्रकार की लाइट नहीं थी, जिसके चलते वाहन चालकों को रात के समय और खासकर धुंध में गोल चक्कर दिखाई नहीं देता था।
इस वजह से यहां आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते थे, जिससे कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी। स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से मांग थी कि इस चौक पर उचित रोशनी की व्यवस्था की जाए ताकि वाहन चालक गोल चक्कर को स्पष्ट रूप से देख सकें और हादसों से बचा जा सके।
विज्ञापन

लंबे समय से अटका था प्रोजेक्ट : नगरपालिका प्रशासन ने जनवरी 2024 में इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी किया था। योजना के तहत 3 मीटर ऊंचे पोल पर 30 वाट की एलईडी लाइटें लगाने का प्रस्ताव था, जिसे अगस्त 2024 तक पूरा किया जाना था, लेकिन हाईवे पर कार्य होने के कारण नगरपालिका प्रशासन को नेशनल हाईवे अथॉरिटी से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना जरूरी था। यह अनुमति लगभग छह महीने तक लंबित रही, जिससे प्रोजेक्ट अटका रहा।
विज्ञापन

मीडिया में मामला उठने के बाद हाईवे अथॉरिटी ने तेजी दिखाते हुए 6 जनवरी 2025 को नगरपालिका प्रशासन को एनओसी जारी कर दी। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लाइट लगाने का कार्य पूरा कर दिया। उकलाना नगरपालिका के सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि 3.45 लाख रुपये की लागत से 20 एलईडी लाइटें लगाई गई हैं, जिससे अब यह चौक रोशन रहेगा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें