फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हॉस्टल में कूलर रखने पर दिया 2 हजार रुपये का नोटिस, विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 16 May 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में दो दिन पहले हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थी जिनके पास कूलर है उनको 2 हजार रुपये फाइन देने के लिए नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद से ही छात्रों में रोष था। इसको लेकर वीरवार को विद्यार्थियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे चीफ वार्डन ने नोटिस वापस लेने का आश्वासन दिया, जिसके बाद विद्यार्थी शांत हुए।
विज्ञापन


वीरवार को दोपहर तीन बजे के बाद विद्यार्थियों ने केएसओ छात्र नेता हरिकेश ढांडा के नेतृत्व में बॉयज हॉस्टल दो में प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही मौके पर चीफ वार्डन प्रो. ओपी सांगवान पहुंचे और विद्यार्थियों की समस्या को सुना। विद्यार्थियों ने 2 हजार रुपये फाइन लगाने की बात कही, जिस पर उन्होंने आदेश वापस लेने का आश्वासन दिया और लेटर का वापस लिया, जिसके बाद विद्यार्थी शांत हुए।

गौरतलब है कि पिछले दिनों जीजेयू में हुए धरना प्रदर्शन के दौरान भी विद्यार्थियों ने हॉस्टल में कूलर रखने की मांग और उसके लिए कोई शुल्क न लेने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें