फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 शिक्षकों ने 5 साल तक आंगनबाड़ी वर्कर से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में रहने वाली आंगनबाड़ी वर्कर ने एक सरकारी स्कूल के दो शिक्षकों पर 5 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी दी थी। पुलिस ने नामजद दो शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि अगस्त 2015 में मेरे पास एक शिक्षक का फोन आया और उसने मुझे बरवाला में एक जगह बुला। फिर वह मुझे बाइक पर बैठाकर दूसरे शिक्षक के घर ले गया और चाय पिलाई। इसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आया तो वह निर्वस्त्र थी। दोनों ने बताया कि हमने तेरे साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया है। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंस्टाग्राम पर युवती को अश्लील मैसेज भेजे, केस दर्ज
शहर में रहने वाली एक युवती की इंस्टाग्राम आईडी पर एक युवक ने अश्लील मैसेज भेजे। इस संबंध में युवती ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। शिकायत में युवती ने बताया कि 17 अक्तूबर को मेरी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील और अभद्र मैसेज आए। जिनका मैंने कोई जवाब नहीं दिया। अगले दिन 18 अक्तूबर को उसी आईडी से फिर वही दोहराया गया। जिसमें गाली-गलौज भी लिखी हुई थी। हमने अपने स्तर पर प्रयास किया तो पता चला कि वह आईडी किसी नंबर पर बनी नहीं मिली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें