फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों की कोरोना से मौत, 138 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी दो लोगों की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो गई। पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 मौत का सिलसिला भी जारी है। अब तक जिले में 37 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। बुधवार को भी 68 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला और 83 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की प्राइवेट अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में उपचार के दौरान कोरोना से मौत हो गई। महिला की रिपोर्ट मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव आई है। गौरतलब है कि मंगलवार को भी दो कोविड-19 मौत हुई थीं।
विज्ञापन

इसके अलावा बुधवार को आई रिपोर्ट में 138 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 129 हिसार के रहने वाले हैं, जबकि बाकी 9 लोग अन्य जिलों या राज्यों के निवासी हैं। ये सभी लोग कोविड-19 घोषित आरटीपीसीआर अग्रोहा और एनआरसीई लैब और प्राइवेट लैब के अलावा रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच के दौरान आई रिपोर्ट में संक्रमित मिले हैं। इन्हें मिलाकर जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4197 हो गई है। संक्रमितों में विद्युत सदन का कंप्यूटर ऑपरेटर, बिजली विभाग का क्लर्क, एलडीसी और चपरासी सहित चार, एसडीओ कार्यालय, चमारखेड़ा गांव के स्कूल का अध्यापक, सीसवाला गांव का पूर्व सरपंच, बीएसएनएल विभाग का डीजीएम, ट्रांसपोर्ट कंपनी का कंप्यूटर ऑपरेटर, पीजी कॉलेज का प्रोफेसर आदि शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में किया संस्कार
विभाग द्वारा नोडल अधिकारियों की टीम की निगरानी में दोनों मृतकों का उनके निवास स्थान के हिसाब से अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। उसके बाद विभाग की टीम दोनों मृतक संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री जुटाने में लगी है और मृतक महिला की मौत के कारणों के बारे में जानकारी जुटा रही है। संक्रमित मिले नए मरीजों को होम आइसोलेट और केयर सेंटर रेफर करने के साथ-साथ उनकी भी हिस्ट्री जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

दोनों मृतकों की हिस्ट्री
- डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुसार डोगरान मोहल्ला निवासी 83 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति शहर के प्राइवेट गुप्ता अस्पताल में दाखिल था और बुधवार को ही वह संक्रमित मिला था। कोरोना के अलावा उसे फेफड़ों की खराबी, निमोनिया, दिल की बीमारी, सहित अन्य गंभीर बीमारी थी।
- शहर के राजीव नगर के जगदीश कॉलोनी की रहने वार्ली 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसका रैपिड एंटीजन किट से टेस्ट किया गया था, जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। डॉ. जया गोयल ने बताया कि फिलहाल उसकी मौत के कारणों केेे बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
बिना सैंपल लिए लौटना पड़ा टीम को
हांसी शहर के रामायण मोहल्ले के पार्षद के घर पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की फील्ड टीम संक्रमित मरीज के संपर्क में आए उनके परिजनों के सैंपल लेने के लिए गई। इस दौरान पार्षद के परिजनों ने विभाग की टीम को सैंपल देने से मना कर दिया। इसके बाद टीम ने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। विरोध के कारण टीम को बिना सैंपल लिए लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें