फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के दो नए मरीज दाखिल, नहीं कोई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में बुधवार को ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस के दो नए मरीज दाखिल किए गए। फिलहाल अस्पताल में 52 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं राहत की बात है कि बुधवार को किसी मरीज की मौत नहीं हुई। उधर, सरकार की ओर से ब्लैक फंगस के इलाज में कारगर लाइपोसोनल के इंजेक्शन और पोसाकोनाजोल दवा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

ओरल सर्जन डॉ. बंसीलाल बेनिवाल और ईएनटी विभाग की टीम ने बुधवार को एक जबड़े और एक नाक का ऑपरेशन किया है। यह दोनों ऑपरेशन सामान्य रहे। अभी भी वार्ड में दाखिल करीब 14 मरीजों के ऑपरेशन करना बाकी हैं। रोज तीन से चार मरीजों की ऑपरेशन के लिए एनेस्थीसिया द्वारा फिजिकल टेस्ट लिया जाता है, उनमें से केवल एक या दो मरीज ही फिट मिलते हैं। इन मरीजों को दोबारा एक या दो दिन बाद ऑपरेशन के लिए चुना जाता है।
बुधवार को म्यूकरमाइकोसिस के दो नए मरीज दाखिल किए गए। इस समय अस्पताल में 52 मरीज दाखिल हैं। बुधवार को कोई मौत नहीं है और किसी को छुट्टी भी नहीं दी गई। - डॉ. अनूप ग्रोवर, प्रोफेसर, दंत विभाग, मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें