फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बाइक रुकवाकर जीजेयू के 2 छात्रों पर किया ईंट व रॉड से हमला

Sun, 02 Mar 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सुंदर नगर में अनाज मंडी वाले गेट के पास बाइक रुकवाकर कुछ युवकों ने मारपीट कर व रॉड से हमला कर जीजेयू के दो छात्रों को घायल कर दिया। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में तीन नामजद और पांच-छह अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


यमुनानगर के उमानंद ने पुलिस में शिकायत देकर कहा कि मैं गुरुजंभेश्वर यूनिवर्सिटी में बीटेक थर्ड ईयर में पढ़ता हूं और और मेरा दोस्त गौरव निवासी कनीना (महेंद्रगढ़) विकास नगर में एक पीजी में रहते हैं। दोनों शुक्रवार रात को करीब 12.30 बजे चाय पीने के लिए सरकारी अस्पताल की कैंटीन में आए थे और जब वापस पीजी में जा रहे थे तो मैं बाइक चला रहा था। हम सुंदर नगर के पिछले गेट पर नई अनाज मंडी में पहुंचे तो अनुराग ने हमारी बाइक रुकवा ली।
उसने कहा कि तुम्हारे को यूनिवर्सिटी में नहीं रहना क्या। फिर हमने कहा कि ऐसा क्या कर दिया। इतना सुनते ही उसने हमारे उपर ईंट व रॉड से हमला कर दिया। इतनी देर में विपुल, योगेश व 5-6 अन्य गाड़ी में आए। उन्होंने भी हमारे साथ मारपीट की। अनुराग के साथ वाले युवक ने लोहे की रॉड ले रखी थी। फिर सभी चोट मारकर हमारे को जान से मारने की धमकी देकर मौका से भाग गए। फिर हम अपने दोस्त अंशुल के रूम पर सुंदर नगर में गए। उसने हमको सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन





संतनगर में काम करते समय छत से गिरने से श्रमिक की मौत

हिसार। संतनगर के एक घर में मरम्मत का काम करते समय शनिवार को दोपहर करीब 12:30 बजे छत से गिरने से दिल्ली रोड एरिया निवासी राधेलाल की मौत हो गई। एचटीएम थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

निरंकारी भवन रोड एरिया के राजमिस्त्री समीर ने बताया कि वह सप्ताह से संतनगर के राजेंद्र के मकान की मरम्मत का काम कर रहा है। पहले वाला मजदूर शनिवार को नहीं आया तो जिंदल चौक से दिल्ली रोड एरिया के राधेलाल को बुलाया गया। वह छत पर काम कर रहा था कि अचानक नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद एंबुलेंस से उसे सिविल अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें