फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से दो और मौत, एक दिन में रिकॉर्ड 178 संक्रमित मिले

विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में सामाजिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ाते हुए लाइन में खड़े मरीज। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। जिले में पिछले सप्ताह से एक तरफ कोरोना केस की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है तो दूसरी तरफ कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। मंगलवार को भी अग्रोहा मेडिकल कॉलेज व शहर के प्राइवेट अस्पताल में उपचाराधीन दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 35 हो गई। विभाग द्वारा नोडल अधिकारी और उनकी टीम की निगरानी में मंगलवार शाम को मृतकों का अंतिम संस्कार करवाया गया। बता दें कि पिछले सप्ताह में जिले में 9 लोगों की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। वहीं जिले में पहली बार 178 कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

ये है मृतकों की हिस्ट्री
डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुसार बडवाली ढाणी निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। यहां चिकित्सकों ने उसका कोविड-19 टेस्ट के लिए सैंपल लिया था, जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। बुजुर्ग के फेफड़ों में खराबी की शिकायत भी थी। इसके अलावा शहर के ऋषि नगर निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग का प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था। वहां पर डॉक्टरों ने उसका कोविड-19 टेस्ट के लिए सैंपल लिया था, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार शाम को पॉजिटिव आई थी। कोरोना के अलावा उसे फेफड़ों में खराबी व सांस की तकलीफ भी थी, जिससे उसकी मौत हो गई।
संक्रमितों का आंकड़ा चार हजार के पार पहुंचा
उधर मंगलवार को एक दिन में रिकॉर्ड 178 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इससे पहले रविवार को 165 लोग संक्रमित मिले थे। अब
जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 4068 हो गया है।
रिकवरी रेट भी आई नीचे
जिले में लगातार दूसरे दिन कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट भी नीचे आ गई है। रिकवरी रेट 72.08 से घटकर 71.12 पर पहुंच गया है। यह स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

ये मिले संक्रमित : जिला अस्पताल का हेल्थ केयर कर्मचारी, रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित एचडीएफसी शाखा का बैंकर, आर्य बाजार का जनरल शॉप संचालक, निजी अस्पताल का एंबुलेंस कंट्रोलर, कोर्ट का वकील, एसएमओ, एचएयू का सहायक, सब्जी मंडी पुलिस चौकी का कर्मी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, निजी फैक्ट्री का मशीन ऑपरेटर और कर्मचारी, धागा मिल के तीन कर्मचारी, रिसर्च वैज्ञानिक, बिजली विभाग का जेई, रेलवे का एएलपी, सेंट्रल जेल एक से छह कैदी, निजी अस्पताल का सीएमओ, एडीसी कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर, कांट्रेक्टर, सेंट्रल जेल दो से दो अज्ञात, कोरियर सर्विस वाला, बीएमएस डॉक्टर, इनकम टैक्स ऑफिसर, करीब 12 अज्ञात संक्रमित लोग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें