फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में लोन की किस्त वापस करने का झांसा देकर युवक खाते से निकाले ढाई लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। बास क्षेत्र के गांव मेहंदा निवासी युवक के खाते से धोखाधड़ी कर ढाई लाख रुपये निकाल लिए गए। युवक ने शिकायत बास पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मेहंदा निवासी महाबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने कुछ समय पहले एक मोटरसाइकिल लोन पर खरीदी थी। कुछ दिन पहले ही उसकी किस्त भी कटी थी। उसके पास 12 अप्रैल को एक फोन आया कि आपके बैंक से बोल रहे हैं। आपके मोटरसाइकिल की 2250 रुपये की जो किस्त बैंक ने काटी थी वह कोरोना वायरस के कारण वापस आपके बैंक खाते में डालनी है। इसलिए आपके बैंक खाते से संबंधित कुछ जानकारी चाहिए। उसने उनको एटीएम नंबर व सीवीवी नंबर उनको बता दिया। इसके बाद उसके बैंक खाते से 12 अप्रैल को एक लाख 37 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद 13 अप्रैल को फिर से उसके खाते से एक लाख 13 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने महाबीर के बयान पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 व 406 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन बैंक का नाम लेकर फोन करने वालों की एक बार कन्फर्म जरूर करनी चाहिए। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। - बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी बास।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें