फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेवर दिखा रही गर्मी, 15 अप्रैल से बदलेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में गर्मी दिन-प्रतिदिन तेवर दिखा रही है। आसमान से आग बरसने लगी है। वीरवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री पार कर गया जबकि न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री से अधिक रहने के कारण शाम के समय भी तपिश रही। अभी से ही दोपहर के समय तो घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हालांकि अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही यही हाल है तो मई-जून की गर्मी किस कदर बढ़ेगी, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

उधर, एचएयू के मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 15 अप्रैल से मौसम को परिवर्तनशील बताया गया है। 16 व 17 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मगर अभी तीन दिन तक और ऐसे ही गर्मी झेलनी पड़ेगी।

कूलर, एसी के स्विच हुए ऑन
इस आग उगलती गर्मी से बचने के लिए घरों से लेकर कार्यालयों तक में कूलर व एसी के स्विच ऑन हो गए हैं। सरकारी कार्यालयों में भी अफसरों के कमरों में एसी तो बाबुओं के कमरों में कूलर लगा दिए गए हैं। नए कूलरों की डिमांड भी एकाएक बढ़ गई है। इस बार बड़े कूलरों को अधिक महत्व दिया जा रहा है, जिनमें सामान्य कूलरों से अधिक पानी की स्टोरेज होती है।
विज्ञापन


बढ़ रही है शीतल पेय की मांग
गर्मी बढ़ने के कारण बाजार में शीतल पेय की मांग भी बढ़ने लगी है। नींबू की शिकंजी, पुदीना पानी, नारियल पानी, गन्ने के जूस के अलावा देशी विधि से तैयार शीतल पेय को लोग अधिक तवज्जो दे रहे हैं। इस कारण इनकी मांग बढ़ती जा रही है। शहर में जगह-जगह शिकंजी और गन्ने के जूस की रेहड़ियां लगने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें