अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बुधवार को 10वीं कक्षा की शारीरिक शिक्षा व 12वीं की फाइन आर्ट की परीक्षा आयोजित करवाई गई। इन दोनों कक्षाओं के फिजिकल एजुकेशन व फाइन आर्ट के विषय सबसे आसान माने जाते हैं। इसके बावजूद जिले में 16 नकलचियों खिलाफ यूएमसी बनाए गए। इनमें 11 यूएमसी दसवीं कक्षा और 5 यूएमसी 12वीं कक्षा में बनाए गए हैं। हिसार के अलावा फतेहाबाद में 6 यूएमसी व सिरसा में 7 यूएमसी बनाए गए। बुधवार को परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या कम नजर आई, क्योंकि बुधवार से ऑप्शनल विषयों की परीक्षा शुरू हो चुकी हैं। 31 मार्च तक सभी ऑप्शनल विषयों के परीक्षाएं होंगी। वीरवार को 12वीं कक्षा की इतिहास व बॉयो टेक्नोलॉजी विषय की परीक्षा आयोजित होंगी।
आउट साइडरों पर पुलिस का कंट्रोल
बुधवार को हुई परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की सख्ती नजर आई। धारा 144 का उल्लंघन करने वाले आउट साइडरों को पुलिस ने सख्त चेतावनी दी की, जिसने भी नकल फेंकने की उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस ने आउट साइडरों पर कंट्रोल कर लिया है। पर परीक्षार्थी अब पेपर शुरू होने से पहले ही अपने साथ नकल लेकर जाते हैं। होशियार विद्यार्थी जब परीक्षा केंद्र से बाहर निकले तो सब के चेहरे पर खुशी नजर आई। बोले- पेपर बहुत आसान था।
ल रहित परीक्षा करवाने के लिए हम हर संभव कोशिश कर रहे हैं। पुलिस की टीम भी पूरी सख्ती से अपनी ड्यूटी दे रही है।
-बलजीत सहरावत, जिला शिक्षा अधिकारी।