फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसाय बोलान को नगर पालिका का दर्जा देने की अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नारनौंद के सिसाय बोलान को नगर पालिका बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने जिले के सिसाय गांव को नगरपालिका बनाने संबंधी अधिसूचना जारी की है। इसके तहत सिसाय नगरपालिका की सीमाओं का निर्धारण किया गया है।
उत्तर दिशा : गांव सिसाय कालीरावण की आयत संख्या 87 का उत्तर-पश्चिम कोना जो कि बिंदू नंबर ए से पूर्व की ओर जाते हुए आयत नंबर 87, 86, 85, 84, और सिसाय बोलान की आयत संख्या 93, 92 की उत्तरी सीमा की ओर आयत संख्या 92 का उत्तरी-पूर्वी कोना जो कि बिंदू नंबर बी है।
विज्ञापन

पूर्व : बिंदू बी से दक्षिण दिशा की ओर जाते हुए गांव सिसाय बोलान की आयत संख्या 92, 97, 115, 120, 137, 142, 159 और सिसाय कालीरावण की आयत नंबर 151 की पूर्वी सीमा की ओर आयत संख्या 151 का पूर्वी-दक्षिणी कोना जो बिंदू नंबर सी है।
दक्षिण : बिंदू सी से पश्चिम की तरफ बढ़ते हुए गांव सिसाय कालीरावण की आयत संख्या 151, 152, 153, 154, 155 व 156 की दक्षिणी सीमा की ओर से आयत संख्या 156 का दक्षिणी-पश्चिमी कोना जो कि बिंदू डी है।
पश्चिम : बिंदू डी से उत्तर की ओर जाते हुए सिसाय कालीरावण की आयत संख्या 156, 144, 132, 152, 109, 102, 87 की पश्चिमी सीमा की ओर से आयत संख्या 87 का उत्तरी-पश्चिमी कोना, जो कि बिंदू नंबर ए है।
विज्ञापन


नारनौंद ब्लॉक में अब तीन नगर पालिकाएं
नारनौंद ब्लॉक में अब तीन नगर पालिकाएं हो गई हैं। इससे पहले बास गांव को नगर पालिका का दर्जा दिया गया था। नारनौंद पहले से ही नगर पालिका का दर्जा हासिल किए हुए है। इनमें से बास और सिसाय को वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के कार्यकाल में नगरपालिका का दर्जा मिला है, जबकि नारनौंद उनसे पहले से ही नगर पालिका का दर्जा प्राप्त किए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें