फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रोहा में स्वाइन फ्लू से संभावित एक और महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अग्रोहा। स्वाइन फ्लू से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक और स्वाइन फ्लू संभावित महिला मरीज ने दम तोड़ दिया। इसको मिलाकर जिले में स्वाइन फ्लू संदिग्ध मरीजों की मौत का आंकड़ा 15 पर पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में स्वाइन फ्लू संभावित सारंगपुर गांव निवासी 32 वर्षीय सुनीता की मौत हो गई। परिजनों ने बताया की सुनीता की अचानक हालात बिगड़ने से वीरवार शाम को उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान वीरवार रात उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार स्वाइन फ्लू से पीड़ित चार अन्य मरीजों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू की सी कैटेगिरी के मरीज ज्यादा आ रहे हैं।
विज्ञापन


परिजनों को सता रहा है डर
अग्रोहा मेडिकल में उपचाराधीन संभावित स्वाइन फ्लू मरीजों के साथ आए तीमारदारों का कहना है कि स्वाइन फ्लू के सैंपल की जांच रिपोर्ट आने में 8-10 दिन लग जाते हैं, जिस कारण सही इलाज और बीमारी का पता नहीं लग पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें